असम के बरपेटा से दो जिहादी गिरफ्तार, 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर
बरपेटा/असम। राज्य में जिहादियों (jihadists) के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। रविवार को बरपेटा में दो जिहादियों को फिर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित की पहचान ढाकलियापाड़ा के अकबर अली और जोशीहाटी के अबुल कलाम आजाद के रूप में हुई है।

बरपेटा पुलिस ने बीती रात को सरभोग के बिकुमारी तुपर निवासी तमशेर अली के घर से दोनों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को दोनों को आज अदालत में पेश किया। अदालत ने जिहादी अकबर अली और अबुल कलाम आजाद को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।