Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

इंजीनियर्स डे पर रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में सजा तकनीकी प्रतिभाओं का मंच

 

बरेली, 16 सितंबर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (सीएसआईटी) विभाग की ओर से अभियन्ता दिवस (इंजीनियर्स डे) के अवसर पर तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘टेक टेलेंटिया-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘Beyond Ideas, Build Tomorrow’ रही।

कार्यक्रम का आयोजन मुख्य संरक्षक एवं माननीय कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. विनय ऋषिवाल, संकायाध्यक्ष (एफईटी) प्रो. अर्चना गुप्ता, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रीति यादव, प्रो. एस.एस. बेदी समेत विभाग के अन्य संकाय सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बग मास्टर्स (कोडिंग/डिबगिंग), प्रेजेंटिया, पोस्टर मेकिंग, कीज़ टू कैनवस (Gen AI), एल्गोरिदम संगीत निर्माण, ओपन माइक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

-------------------------------------------------------------------------------------------

प्रतियोगिता-वार विजेता

– डिबगिंग (Bug Masters): आर्यन मेहरोत्रा — प्रथम स्थान
– पोस्टर मेकिंग: सौम्या — प्रथम स्थान
– कीज़ टू कैनवस (Gen AI): अरीबा खान — प्रथम स्थान
– नृत्य (Dance): ऑरा क्रू — प्रथम स्थान
– ओपन माइक: प्रिशा — प्रथम स्थान

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में छात्र समन्वयक अंकिता कुमारी, अंशिका शर्मा, मिताक्षी पंत एवं अक्षिता सिंह का विशेष योगदान रहा। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------