उत्तर प्रदेश

करनैलगंज शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न, दिलीप सिंह राठौर बने अध्यक्ष; सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

गोंडा: उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की जनपद गोंडा इकाई के अंतर्गत करनैलगंज क्षेत्रीय इकाई का अधिवेशन एवं निर्वाचन पंचायत सचिवालय लालेमऊ, करनैलगंज में संपन्न हुआ। चुनाव में सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक एवं संघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह मौजूद रहे। निर्वाचन प्रक्रिया पर्यवेक्षक श्याम नारायण चतुर्वेदी और चुनाव अधिकारी गिरजा शंकर पांडेय की देखरेख में संपन्न कराई गई।

दिलीप सिंह राठौर अध्यक्ष, बाबूलाल यादव बने श्रीमंत्री

निर्वाचन में दिलीप सिंह राठौर को अध्यक्ष, बाबूलाल यादव को श्रीमंत्री और सोमेश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सालिक राम वर्मा को सौंपी गई। वहीं विजय नारायण मिश्रा, मोहम्मद इकबाल और आशा पाल उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

संयुक्त मंत्री पद पर दिवाकर भारती और अनुराधा सिंह चुने गए। ईश्वरचंद्र यादव को संगठन मंत्री, संदीप गुप्ता को लेखाकार, पंकज कुमार को आय-व्यय निरीक्षक, अमित गुप्ता को मीडिया प्रभारी और मदन मोहन सिंह को प्रचार मंत्री बनाया गया। इसके अलावा मो. उबैश अंसारी को कार्यालय प्रभारी निर्वाचित घोषित किया गया।

अधिवेशन में बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद

अधिवेशन में संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, प्रांतीय लेखाकार राजेश कुमार शुक्ला, मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, मंडल कोषाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला और जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह शामिल हुए।

इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी यशवंत पांडेय, वरिष्ठ शिक्षक दूधनाथ सिंह, शब्बीर अहमद, याकूब सिद्दीकी और अशोक श्रीवास्तव समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आलोक दीक्षित ने किया।

--------------------------------------------------------------------------------------------------- https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be