Sunday, March 22, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

पाकिस्तानी हताश, अमेरिका ने थामा तिरंगा… चांद पर भारत को देख दुनिया कर रही जयघोष

नई दिल्ली: भारत पहले स्थान पर… कुछ ऐसी ही हेडिंग आज दुनिया के बड़े अखबारों के पहले पन्ने पर है। ज्यादातर अखबारों ने तस्वीरें भी छापी हैं। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने लिखा- चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर उतरने में भारत पहले स्थान पर। ‘द गार्डियन’ ने लिखा, ‘भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक उतारने वाला पहला देश बन गया है। इससे देशभर के लोगों में खुशी का माहौल है।’ दरअसल, जो काम अमेरिका, रूस, चीन नहीं कर सके भारत ने वो कर दिखाया। 23 अगस्त की शाम जैसे ही अपने विक्रम लैंडर ने चांद के मुश्किल माने जा रहे दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर कदम जमाए, दुनियाभर में भारत की जय-जयकार होने लगी।

दुनिया के अलग-अलग देशों में बसे भारतीय ही नहीं, नासा और यूरोप के साइंटिस्ट भी इस मिशन पर नजरें गड़ाए हुए थे। NASA ने फौरन संदेश भेजा, ‘चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान -3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए ISRO और भारत के लोगों को बधाई।’ चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश बन गया। वैसे, अमेरिका इस मिशन में भारत को सहयोग भी कर रहा था।

भारत की उपलब्धि इसलिए भी बड़ी हो जाती है क्योंकि कुछ दिन पहले उसी क्षेत्र में रूस का यान क्रैश हो गया था। हालांकि भारत की खुशी में रूस भी शामिल हुआ। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को बधाई देते हुए कहा कि चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में देश की प्रभावशाली प्रगति को दर्शाती है। आगे पढ़िए दुनिया कैसे मान रही भारत की स्पेस तरक्की का लोहा।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------