धर्मलाइफस्टाइल

शुक्रवार के इन उपायों से मां लक्ष्मी को करें खुश, घर आएगी सुख-समृद्धि!

नई दिल्ली. आज 26 मई दिन शुक्रवार है. हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी और शुक्र देव को समर्पित माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करने से उनका आशीर्वाद मिलता है. मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भक्त उपवास रखते हैं. अगर आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आज के दिन कुछ छोटे-मोटे उपाय करने से आपको लाभ मिल सकता है. इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहेंगी. उनके आशीर्वाद से आपका जीवन में सुखमय बना रहेगा. आपको कभी धन-वैभव की कमी नहीं होगी.

1. मां लक्ष्मी साफ-सुथरे घर और वातावरण में वास करती हैं. ऐसे में आज के दिन घर में साफ-सफाई पर खास ध्यान दें. धन-दौलत में वृद्धि के लिए यह बेहद कारगर उपाय माना गया है.
2. आज के दिन सफेद रंग के कपड़े पहन कर पूजा-पाठ करें. इससे मन में सकारात्मकता आती है. साथ ही शुक्र प्रबल होता है.
3. माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान लाल फूल जैसे- गुलाब, गुड़हल या कमल चढ़ाएं. इससे देवी मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं.
4. पूजा के दौरान चार कपूर के टुकड़े लें और उसमें 2 लौंग रखकर आरती करें. इस उपाय से मां लक्ष्मी खुश होती हैं.
5. घरेलू कलह खत्म करने के लिए शुक्रवार को सफेद कपड़ा लेकर मंदिर में दान करें. यह बेहद कारगर उपाय माना गया है.
6. शुक्रवार व्रत की पूजा में मां लक्ष्मी को चावल, दूध और मेवे से खीर बनाकर भोग लगाएं.

व्रत रखने वाले आज के दिन शुक्र देव के खास मंत्र “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” का 108 बार जाप करें. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है.

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be