राज्य

सिर की खुजली ने कर दिया है परेशान तो अपनाएं ये घरेलू चीजें, जल्दी मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली। आजकल बलदते लाइफस्टाइल और प्रदूषण की वजह से लोगों को बालों से जुड़ी कई परेशानियां होने लगती हैं.वहीं कुछ लोग सिर की खुजली से परेशान हैं.

बालों में अंडा लगाने से का स्कैल्प साफ होता है. इसलिए अगर आप भी सिर में खुजली की समस्या से परेशान हैं तो स्कैल्प अंडा लगाएं.

सिर में खुजली होने पर एलोवेरा आपकी मदद कर सकता है इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एलोवेरा के गूदे को नींबू में मिलाकर स्कैल्प में लगा सकते हैं.

सिर में खुजली हो रही है तो आप नींबू का इस्तेमाल करें. नींबू में सिट्रिक एसिड मौजूद होता है. इससे स्कैल्प साफ होता है. नींबू का इस्तेमाल करने के लिए नींबू के रस को तेल में मिलाएं और मालिश करते हुए स्कैल्प पर लगा लें.

-------------------------------------------------------------------------------------------

सिर में खुजली दूर करने के लिए सिरके का इस्तेमाल करें. इसको इस्तेमाल करने के लिए पानी में सिरका vinegar मिलाकर सिर पर लगाएं.

अगर आप स्कैल्प पर खुजली की समस्या से परेशान हैं तो खुजली दूर करने के लिए सिर पर जैतून का तेल olive oil लगाएं. इससे आपके बालों की खुजली दूर होगी और बाल घने बनेंगे.

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------