Sunday, September 20, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का 200 से अधिक लोगों ने किया अवलोकन

गोण्डा, 19 सितम्बर 2026* – सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित ‘जन सेवा से देश सेवा’ प्रदर्शनी का आयोजन गोण्डा टाउन हॉल के निकट किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की गई।

प्रदर्शनी के दौरान अब तक 200 से अधिक लोगों ने पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में योजनाओं से संबंधित पोस्टर, बैनर, चित्र एवं सूचना सामग्री के माध्यम से आमजन को पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।

-------------------------------------------------------------------------------------------

इस दौरान लोगों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित सामग्री में विशेष रुचि दिखाई तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे ‘जन सेवा से देश सेवा’ प्रदर्शनी में पहुंचकर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्र होने पर संबंधित योजनाओं का लाभ उठाएं।

---------------------------------------------------------------------------------------------------