आज जारी नहीं होंगे महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, जानिए तारीख

MSBSHSE 10th result महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के परिणाम आज जारी नहीं होंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि परिणाम आज 15 जून को जारी होंगे, किन्तु परिणामों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। इसलिए आज परिणाम जारी नहीं किए जाएंगे। महाराष्ट्र बोर्ड इस हफ्ते कभी भी परिणमों का ऐलान कर सकता है। बता दें, महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ सोशल मीडिया पर एसएससी नतीजा की दिनांक एवं समय की पुष्टि कर सकते हैं।

MAHARASHTRA SSC RESULT 2022: ऐसे कर सकेंगे चेक:-
स्टेप 1- सबसे पहले पोर्टल पोर्टल mahresult.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- ‘Maharashtra SSC Result 2022’ (परिणाम जारी होने के बाद) लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- स्क्रीन पर एक नया पेज नजर आएगा।
स्टेप 4- पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 5- आपका महाराष्ट्र 10वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर नजर आएगा।
स्टेप 6- रिजल्ट डाउनलोड करें एवं भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।

घोषित हुए राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम, इस तरह करें चेक

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper