उद्यान मंत्री ने गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में झंडा फहरा कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी

उद्यान मंत्री ने पुलिसकर्मियों को मेडल व प्रशिस्त पत्र देकर किया सम्मानित

रायबरेली 26 जनवरी, 2024
पुलिस लाइन में 75वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने तिरंगा फहराया एवं गणतंत्र दिवस परेड मार्च की सलामी ली तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल द्वारा परेड का शपथ ग्रहण कराया गया। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया। सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह के लिए कई पुलिस कर्मियों का परिचय प्राप्त कर उन्हें मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उद्यान मंत्री ने कहा कि 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस राष्ट्रीय पर्व, गौरव व सम्मान का पर्व है जो हमें न्याय, समता, स्वतन्त्रता तथा बन्धुत्व तथा देश व समाज को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता की मजबूती प्रदान करने के साथ ही विकास, उन्नति, प्रगति, समृद्धि की राह पर चलते हुए संकल्पों को भी याद दिलाता है। हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश होने का गर्व है। देश का गणतन्त्र बड़ी मुश्किल से ज्ञात और अज्ञात देश भक्तों के बलिदान, कुर्वानी के पश्चात मिला है। जिससे सभी परिचित है। देश की आजादी की अक्षुण्णता को हम सभी को बनाये रखना है। भारत एक युवा राष्ट्र है और हमारे विकास के केंद्र में युवा वर्ग है जिनकी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर हम निरंतर विकास की ओर अग्रसर हैं। आजादी का असली अर्थ जोश और कुछ कर गुजरने की इच्छा रखते हुए कार्य करना है। जनपद, प्रदेश व देश के अनेक ज्ञात, अज्ञात स्वतन्त्रता सेनानियों व महापुरुषों को याद करते हुए कहा कि महान पुरुषों की कुंर्बानियां, त्याग, बलिदान, प्रेरणा तथा रचनात्मक, सकारात्मक कार्यो से देश व समाज प्रगति की ओर बढ़ रहा है जिसे निरन्तर बनाये रखना है। उद्यान मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के हित तथा राज्य के समग्र विकास के लिए संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों विस्तार से जानकारी दी।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि देश में विभिन्न जाति, धर्मो, विचारधारा के लोग होते हुए भी सभी लोग मिलजुल कर रहते है जो विविधता में एकता व अखण्डता का प्रतीक है तथा देश को संगठित बनाये रखकर दुनिया के सामने भारत के मस्तिष्क व सम्मान को ऊंचा रखा है। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक, देशभक्ति कार्यक्रमों का अवलोकन कर उसकी सराहना की गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper