Wednesday, June 10, 2026
उत्तर प्रदेश

एनसीएल अमलोरी ने कटौली एवं खजूरी में लगाया नि:शुल्क पोषण शिविर

सिंगरौली,नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अमलोरी क्षेत्र ने “आजादी के अमृत महोत्सव” पर निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत ग्राम कटौली एवं खजूरी में नि:शुल्क पोषण शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान आंगनवाड़ी के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार एवं आवश्यक औषधियों का भी वितरण किया गया।
इस दौरान कुल 92 से अधिक गर्भवती एवं धात्री महिलाएं और बच्चे लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती व धात्री महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच के साथ साथ पोषाहार में वितरित दवाइयों के सेवन संबंधी जानकारी भी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर सीएसआर टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर एवं स्थानीय सरपंच भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि एनसीएल अमलोरी क्षेत्र निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत समय समय पर कुपोषण दूर करने हेतु अनेक पोषण शिविर का आयोजन करता रहा है।

रवीन्द्र केसरी

---------------------------------------------------------------------------------------------------