एसआरएमएस इंस्टीट्यूट आफ अलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज में नई कमेटी का गठन

बरेली,13 अक्टूबर। एसआरएमएस इंस्टीट्यूट आफ अलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज में विद्यार्थियों के वाइब्रेंट क्लब की नई कमेटी गठन हुआ। इसमें तेजस भारद्वाज को प्रेसीडेंट और जोया मिर्जा को सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई।
एसआरएमएस मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में मंगलवार को आयोजित वाइब्रेंट क्लब के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का प्रारम्भ संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति जी, निर्देशक प्रशासक आदित्य मूर्ति जी, ट्रस्ट सलाहकार सुभाष मेहरा, पैरामेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. जसप्रीत कौर, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. शिवांक चौधरी (पी टी) ने दीप जलाकर किया। सरस्वती वंदना और गणेश स्तुति के बाद वाइब्रेंट क्लब की निवर्तमान प्रेसीडेंट ऋषिता राज ने गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया और पिछले वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने तेजस भारद्वाज को नई कमेटी के प्रेसीडेंट पद की शपथ दिलाई और क्लब के अन्य पदाधिकारियों को भी शुभकामनाएं दीं। वाइब्रेंट क्लब की नई कमेटी में प्रेसीडेंट और सेक्रेटरी कै साथ ही तीन वाइस प्रेसीडेंट, दो ज्वाइंट सेक्रेटरी, स्पोर्ट्स हेड, कल्चरल हैंड और लिटरेरी हेड के साथ दस एग्जीक्यूटिव मेंबर बनाए गए हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रेसीडेंट तेजस भारद्वाज ने कमेटी के अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई। चेयरमैन देव मूर्ति जी ने भी कमेटी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। रंगारंग कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर संस्थान के सभी फैकेल्टी सदस्य मौजूद रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

