Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

एसआरएमएस रिद्धिमा में हुआ इंस्ट्रुमेंटल कार्यक्रम ‘स्टिंग आफ डिवोशन’ आयोजित

बरेली,20 सितम्बर। एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार शाम इंस्ट्रुमेंटल कार्यक्रम ‘स्टिंग आफ डिवोशन’ का आयोजन हुआ। इसमें रिद्धिमा के इंस्ट्रूमेंट गुरु और उनके शिष्य अपने वाद्ययंत्रों के साथ शास्त्रीय और सुगम संगीत की धुनों से श्रोताओं को रोमांचित किया। कार्यक्रम में गायन गुरु और कथक गुरु अंशु कुमार शर्मा ने भी अपनी संगत दी और कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ाया। कार्यक्रम ‘स्टिंग आफ डिवोशन’ आरंभ गणेश वंदना गणनायक गणदेवता से हुआ। इंस्ट्रुमेंटल गुरुओं सूर्यकांत चौधरी (वायलिन), दीप कांत जौहरी और अमरनाथ (तबला), ऋषभ आशीष पाठक (पखावज), सीमा (सितार), पवन भारद्वाज (हारमोनियम), अनुग्रह सिंह (ड्रम), विशेष सिंह (गिटार), डेरिक अमन जेम्स (की-बोर्ड), ध्रुव त्रिपाठी (सारंगी), सुरेंद्र सिंह (परकशन), विद्यार्थी डा. नम्रता सिंह, आशीष अग्रवाल और अग्रिम अग्रवाल ने गणेश वंदना को अपने वाद्ययंत्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसमें गायन गुरु प्रियंका ग्वाल ने बेहतरीन संगत दी। इंस्ट्रुमेंटल गुरुओं और विद्यार्थियों ने फिल्म शोर के कालजयी गीत ‘एक प्यार का नगमा’ और फिल्म टाइटेनिक के गाने ‘माई हार्ट विल गो आन’ को प्रस्तुत कर श्रोताओं की वाहवाही हासिल की। ठुमरी ‘नैना मोरे’ को इंस्ट्रुमेंटल गुरुओं और विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। इस ठुमरी को गायन गुरु सात्विक मिश्रा ने अपने स्वर दिए। अगली पेशकश में इंस्ट्रुमेंटल गुरुओं और विद्यार्थियों ने ‘देवा श्री गणेशा’ गीत के जरिए गणेश जी का आह्वान किया। इसमें भी गायन गुरु सात्विक मिश्रा ने संगत दी। कार्यक्रम का संचालन अरुणा गंगवार ने किया। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति जी, आशा मूर्ति जी, आदित्य मूर्ति जी, ऋचा मूर्ति जी, देविशा मूर्ति जी, डा.प्रभाकर गुप्ता, डा.शैलेश सक्सेना, डा.रीता शर्मा सहित शहर के नाटक प्रेमी मौजूद रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------