कपकोट में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई तीव्रता

बागेश्वर। बागेश्वर के कपकोट में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई है। सुबह 6.31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुबह-सुबह भूकंप का झटका महसूस करने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की फिलहाल सूचना नहीं है और भूकंप का केंद्र कपकोट ही था।

गौरतलब है कि हिमालयन क्षेत्र को भूकंप को लेकर काफी संवेदनशील माना जाता है। विशेषज्ञ भी इस क्षेत्र को भूकंप के अनुकूल मानते हैं। उत्तराखंड और आसपास के इलाकों में अक्सर ही भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं।
---------------------------------------------------------------------------------------------------
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
