काटा जा रहा था पुराना पेड़, अचानक अटक गई आरी, दिखा कुछ ऐसा कि उड़ गए होश

जब तक इस दुनिया में पेड़-पौधे हैं तभी तक इस धरती पर जीवन है। परन्तु हम इंसान आधुनिकता की दौड़ में भूल गए हैं कि यह पेड़ हमारे लिए कितने जरूरी है। पेड़-पौधे केवल इंसानों के लिए हीं नहीं बल्कि दूसरे जीव-जंतुओं के लिए भी जरूरी है। कई पक्षियों, कीड़ों का तो घर हीं पेड़ होता है। अगर हम इन्हे काटते हैं तो हम अपने साथ-साथ दूसरे जीवों को भी नुकसान पहुँचा रहे हैं।

कई बार पेड़ों को काटने पर कुछ ऐसा भी होता है जिससे मन दुखी हो जाता है। एक ऐसा हीं मामला अमेरिका के रहने वाले रेयान सॉन्डर्स के साथ हुआ जिसके बाद उन्हे खुद से हीं नफरत हदरअसल रेयान सॉन्डर्स के गार्डन में एक बहुत पुराना पेड़ था। एक दिन उनके मन में विचार आया कि इस पेड़ को काट कर हटा दिया जाए और फिर वह कटर लेकर पहुँच गए पेड़ काटने।

अभी पेड़ आधा हीं कटा था कि उसके अन्दर से कुछ ऐसा निकला जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। उस पेड़ के अन्दर से एक अजीब सा कोई जीव निकल रहा था। जब उन्होने पास जाकर देखा तो पता चला कि वो एक सांप है। पहले तो उन्हे कुछ समझ में नही आया लेकिन ध्यान से देखने पर पता चला कि पेड़ काटने के दौरान उस सांप का आधा भाग कट चुका है।

आधा कट जाने के कारण वो सांप बहुत तड़प रहा था जिसे देखकर रेयान को बहुत हीं बुरा लगा और उन्हे अपने आप पर गुस्सा भी आने लगा। वो अपने आप को उस सांप की मौत का जिम्मेदार मानकर खुद से हीं नफरत करने लगे। हमें भी ये याद रखना होगा कि पेड़ों के ऊपर और उसके अंदर भी बहुत सारे जीव रहते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper