खेल चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम : प्रो. अनिल कुमार राय,कुलपति रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय

बरेली,07 नवंबर।महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली एवं क्रीड़ा भारती, बरेली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “युवा खेल संवाद कार्यक्रम” विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग स्थित प्रोफेसर एस.बी. सिंह सभागार में अत्यंत गरिमामयी और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार राय जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यक्रम की थीम “खेलों से निर्माण चरित्र का, चरित्र से निर्माण राष्ट्र का” को सार्थक बताते हुए कहा कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता खेलों से ही विकसित होती है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। कुलपति जी के कुशल मार्गदर्शन और युवा-हितैषी दृष्टिकोण से कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आदरणीय प्रसाद महानकर जी ने युवाओं को जीवन में खेलों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारत को खेल जगत में वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा और क्रीड़ा भारती इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. केशव अग्रवाल, कुलाधिपति, बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खेलों में करियर के अपार अवसर हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों और खिलाड़ियों ने अतिथियों से प्रश्न पूछे तथा संवाद सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन क्रीड़ा भारती की टीम द्वारा किया गया, जिसमें प्रांतीय पदाधिकारी श्री रोहित दीक्षित, प्रांत मंत्री, ब्रज प्रांत; श्री रामपाल सिंह यादव, उपाध्यक्ष, ब्रज प्रांत; डॉ. शिव राम शर्मा, प्रचार प्रमुख, ब्रज प्रांत; श्री धर्मेंद्र शर्मा, क्रीड़ा केंद्र प्रमुख, ब्रज प्रांत; श्री प्रमोद मिश्रा, योग प्रमुख, ब्रज प्रांत; डॉ. सौरभ वर्मा, संपर्क प्रमुख, ब्रज प्रांत; श्री कैलाश बिष्ट, सहकोषाध्यक्ष, ब्रज प्रांत; श्रीमती कंचन मिश्रा, मातृशक्ति प्रमुख, ब्रज प्रांत; श्री वरुण मिश्रा, ब्रज प्रांत; श्री पदमवीर सिंह, जिला अध्यक्ष, बरेली; डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, महानगर अध्यक्ष, बरेली; श्री सोमित्र शर्मा, महानगर मंत्री, बरेली; श्री योगेश माहेश्वरी, जिला मंत्री, बरेली; डॉ. नरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष, बरेली महानगर; श्री राजेंद्र रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कार्यवाहक अध्यक्ष, बरेली महानगर; श्री राकेश रावत, जिला उपाध्यक्ष, बरेली; श्री विजय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष तथा श्री तपन वर्मा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं “खेलेगा भारत तो खिलेगा भारत” के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। आयोजन में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, शोधार्थी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय के प्रेरणादायी नेतृत्व और विश्वविद्यालय प्रशासन के सक्रिय सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
