गूगल ने इन डिवाइस के लिए बंद की अपनी सेवाएं, नहीं मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट

नई दिल्ली। टेक कंपनी Google समय- समय पर अपने यूजर्स के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट को पेश करती हैं। सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए जहां एक पुराने वजर्न में आने वाले बग को फिक्स किया जाता है, वहीं यूजर्स के लिए नए फीचर्स को भी पेश किया जाता है।

इसी कड़ी में अब कुछ डिवाइस में गूगल की ओर से सॉफ्टवेयर अपडेट को नहीं दिया जाएगा। इन डिवाइस के लिए कंपनी ने सॉफ्टवेयर अपडेट से जुड़ी सेवाओं को बंद कर दिया है।

दरअसल कंपनी ने बहुत से थर्ड पार्टी स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइस के लिए अपनी सेवाओं को बंद कर दिया है। गूगल के असिस्टेंट प्रोडक्ट्स के लिए सेवाओं को बंद किया गया है। गूगल के सपोर्ट पेज में कंपनी ने इस बात की जानकारी उपलब्ध करवाई है।

गूगल के सपोर्ट पेज पर जारी की गई जानकारी के मुताबिक Lenovo Smart Display, JBL Link View, और LG Xboom AI ThinQ WK9 Smart Display जैसे डिवाइस के लिए अब सॉफ्टवेयर अपडेट पेश नहीं किया जाएगा।

बता दें, कंपनी के सपोर्ट पेज से साफ हुआ है कि Lenovo Smart Display के 7a, 8a और 10a को सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिलेगा।

कंपनी द्वारा सॉफ्टवेयर अपडेट ना पेश किए जाने की स्थिति में यूजर्स को उनके डिवाइस में वीडियो कॉल्स और मीटिंग की क्वालिटी डाउन होती हुई नजर आ सकती है। हालांकि, इन डिवाइस में गूगल की मौजूदा सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह जानकारी केवल नए अपडेट को लेकर सामने आई है।

दरअसल कई कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए स्मार्ट स्पीकर डिवाइस को पेश करती हैं। इन डिवाइस में एक स्मार्ट डिस्प्ले भी देखने को मिलता है। smart display यूजर के लिए एक खास सुविधा के साथ आते हैं।

किसी स्थिति में यूजर अपना काम करते हुए स्क्रीन मिस ना करे, इसके लिए डिवाइस ऑटो- मूव होता है। यानी जिस तरफ यूजर का फेस होगा, डिवाइस की स्क्रीन का फेस भी उसी ओर हो जाता है, ताकि यूजर को किसी तरह की असुविधा ना हो।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper