जानिए मोबाइल इस्तेमाल करने वालो के लिए ये योगासन, पीठ और गर्दन के दर्द से मिलेगी जल्द राहत…

नई दिल्ली: आज के समय मने हर दूसरा इन्सान मोबाइल में व्यस्त हैं। बतादें कि देर रात मोबाइल के इस्तेमाल से आपकी आँखों के साथ-स्थ आपके गर्दन भी भी बुरा असर पड़ता हैं। देखा जाये तो कंप्यूटर हो या मोबाइल दोनों से आंखों में बुरा असर पड़ता हैं।

वहीं हम 21वीं सदी में जी रहे हैं, जहां अधिकतर काम तकनीक की मदद से किए जाते हैं। बात करें ऑफिस जाने वालों की तो वो जमाना गया जब काम कागज पर किया जाता था। आज के समय में सबकुछ कंप्यूटर और मोबाइल से संभव है। हालांकि, हर चीज के दो पहलू होते हैं अगर आपको किसी चीज से लाभ मिल रहा है तो उसके कुछ न कुछ नुकसान भी होंगे। यही स्थिति तकनीक के साथ भी है।

जहां पूरी दुनिया मोबाइल और कंप्यूटर पर इस तरह निर्भर हो चुकी है कि उसके बिना काम करना असंभव है। दिन-रात मोबाइल और कंप्यूटर पर काम करना आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। वो अलग बात है कि आप काम करना नहीं छोड़ सकते लेकिन अपने स्वास्थ्य के लिए उपचार जरूर कर सकते हैं। आज हम आपको विशेषज्ञों द्वारा बताए गए कुछ ऐसे योगासन बताने जा रहे हैं, जिनका रोजाना अभ्यास करके इन यंत्रों से होने वाले नुकसान से खुद को बचा सकते हैं।

अपने दोनो कानों को धीरे-धीरे ऊपर से नीचे तक हल्का हल्का दबाएं। दोनो कानों को पकड़कर बाहर की तरफ खींचें और धीरे धीरे घुमाएं। इससे आपके कान के आसपास का तनाव कम होगा और आपको आराम मिलेगा। अपनी दोनों भुजाओं को अपने सिर के ऊपर करें और हाथ की हथेलियां आकाश की तरफ रहें। भुजाओं को थोड़ा और ऊपर खींचें। अब अपनी भुजाओं को कंधों के समानांतर फैला लें और हाथ की हथेलियों और उंगलियों को उपर-नीचे व दाएं बाएं करें।

अपने हाथों को कंधों के समानांतर कर लीजिए। अब अंगूठे से छोटी उंगली के निचले भाग को छुएं। अब कंधों को दाएं बाएं दिशा में घुमाएं। अपने दोनो हाथों को अपनी छाती के सामने लाएं। दोनो हाथों को उंगलियों को एक दूसरे से बांध लीजिए। अब दोनो हाथों के कंधों व कोहनियों से आठ की आकृति बनाइए।

अपने दांए हाथ को अपने सिर पर रखें और बाएं हाथ से बाएं घुटने को कसकर पकडें। अब दाएं हाथ को सिर के ऊपर से नीचे कूल्हों तक अच्छे से घुमाएं। इसे कई बार करें। दरअसल अपने दोनो हाथों के अंगूठे को छाती के सामने लाएं। अब उन्हें दोनों दिशाओं में कई बार घुमाएं। दोनो हाथों की अंगुलियों को दबाएं और छोड़ें। इस प्रक्रिया को कई बार करें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper