उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चंद्रयान- 3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के सजीव प्रसारण को देखा गया

बरेली, 24 अगस्त। जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के सजीव प्रसारण को देखा गया तथा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों, उद्यमियों द्वारा उक्त सफल कार्य हेतु प्रशंसा की गई और तालियां बजाकर खुशी वक्त की। इस शुभ अवसर पर मिठाई का भी वितरण किया गया।
इसी प्रकार जनपद के सभी विद्यालयों में भी चंद्रयान-3 के सजीव लाइव लैंडिंग को देखा गया।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नगर डॉ0 आर0डी0 पाण्डेय, संयुक्त आयुक्त उघोग श्री सर्वेश्वर शुक्ला, पीडी डीआरडी श्री तेजवंत सिंह, उद्यमियों सहित अन्य अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट