Saturday, March 21, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने थाना फतेहगंज पश्चिमी का किया औचक निरीक्षण

बरेली , 17 अक्टूबर। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने कल थाना फतेहगंज पश्चिमी का औचक निरीक्षण किया तथा वहॉ की व्यवस्थायें देखी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि टॉप टेन अपराधियों का रजिस्टर अपडेट किया जाये तथा आगामी चुनाव के दृष्टिगत माहौल खराब करने वाले अपराधियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाये। अपराध के विरूद्ध जीरो टॉलरेन्स नीति का प्रयोग किया जाये व सर्तकता बरती जाये। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------