Saturday, February 21, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

रायबरेली,18 नवम्बर। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने महाराजगंज स्थित धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिप्टी आरएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि क्रय केंद्र पर किसानों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए। उन्हें लाइन में ना लगाया जाए और समय से उनके धानो का क्रय किया जाए। उन्होंने कहा कि अब तक क्रय किए गए धानो का रखरखाव ठीक प्रकार से किया जाए। बारिश के पानी से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। किसानों को क्रय केंद्र पर अपने धानो की बिक्री करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए प्रचार-प्रसार भी कराया जाए। जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी भी उपस्थित रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------