जिलाधिकारी ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर वर्ष-2024 हेतु कैलेण्डर का किया विमोचन

                                             बरेली, 28 दिसंबर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय द्वारा सशस्त्र सेना झण्डा दिवस  के अवसर पर वर्ष-2024 हेतु एक कलेंडर जारी किया, जिसमें सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के बारे में जानकारी दी गयी है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कैलेण्डर का विमोचन किया।
प्रतीक झण्डे और कार झण्डे के वितरण करके झण्डा दिवस निधि में 07 दिसम्बर से अगले वर्ष 30 नवम्बर तक धनराशि एकत्र की जाती है। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस में धन संग्रह करने के लिए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय द्वारा जनपद के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक संस्थानों, स्थानीय निकायों, बैंकों, चिकित्सालयों, होटलों, छविग्रहों व सामान्य नागरिकों को स्टीकर्स एवं कार फ्लैग भेजे जाते हैं। इससे एकत्र पैसा वीर नारियों, युद्ध में घायल सैनिकों और उनके परिवार की सहायता में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा खर्च किया जाता है।
जनपद के सभी नागरिक इस नेक कार्य के लिये अपनी सहयोग राशि देकर अपना योगदान कर सकते हैं। यह धनराशि आप सीधे जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में ऑनलाइन बैंक ड्राफ्ट/चेकसे भी कार्यालय के “ZSK EVAM PK FLAG DAY FUND” एचडीएफसी बैक खाता संख्या 50100602832133 आईएफएससी कोड HDFC0000304 में नेफ्ट के माध्यम से भी जमा करवाकर प्राप्ति रसीद जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। एकत्र धनराशि राज्य सरकार को प्रत्येक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के माध्यम से हर वर्ष भेजी जाती है। झण्डा दिवस पर आपके द्वारा दी गयी धनराशि आयकर की धारा 80 G (5) (vi) of Income TaxAct 1961 के अन्तर्गत 100 प्रतिशत कर मुक्त भी है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का पैन कार्ड संख्या AAAGZ0164M है।
यह जानकारी अ0प्रा0 जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राघवेन्द्र सिंह राघव ने दी है। उन्होंने बताया की सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का एक उद्देश्य हर नागरिक के मन में अपनी सेनाओं के प्रति प्रेम व राष्ट्र के प्रति प्रेम जागरूक करना भी है।
                                              बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper