Saturday, February 21, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

जिला महिला अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जागरुकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

रायबरेली, 07 अगस्त 2023। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा0 अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश रायबरेली श्री तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन व मा0 सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमाशंकर कहार के तत्वावधान में आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन जिला महिला चिकित्सालय, रायबरेली के हाल में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमाशंकर कहार के द्वारा उपस्थित महिलाओं के जनसमूह को सम्बोधित करते हुए स्तनपान के महत्व के विषय में जानकारी दी। उक्त शिविर का संचालन पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय,रायबरेली की सीएमएस डॉ0 रेनू चौधरी ने वहां उपस्थित महिलाओं को स्तनपान के महत्व पर प्रकाश डाला गया और यह बताया गया कि स्तनपान को प्रोत्साहन देने के लिए व प्रसूताओं को नवजात बच्चों को प्रथम आहार के रूप में मां के दूध के लिए प्रेरित करने के लिए 1 से 7 अगस्त तक ‘लेट्स मेक ब्रेस्टीफीडिंग एंड वर्क‘ यह थीम कामकाजी महिलाओं के अपने बच्चों को स्तनपान कराने और कामकाजी जिंदगी के बीच तालमेल बिठाने से जुड़ा हुआ है। उक्त शिविर में मृणालनी उपाध्याय, हॉस्पिटल प्रबंधक शशि बाला सिंह, सीनियर नर्सेज ऑफिसर हिमांशु श्रीवास्तव जिला कार्यक्रम अधिकारी, पराविधिक स्वयं सेवक सौम्या मिश्रा, मिथिलेश, मनोज कुमार प्रजापति उपस्थित रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------