जिस महिला की हत्या में ससुरालियों ने काटी जेल, लगा रहे कोर्ट के चक्कर… 6 साल बाद वो 2 वर्ष के बेटे संग जिंदा निकली

बक्सर: बिहार के बक्सर में जिस विवाहिता की हत्या की सजा उसके ससुराली भुगत रहे थे, वो जिंदा निकली है। पुलिस ने केस के 6 साल बाद विवाहिता को जिंदा बरामद किया है। विवाहित का दो साल का बेटा भी है। महिला का नाम शिखा कुमारी है, जिसकी दहेज हत्या का मालमा 6 साल पहले 2017 में दर्ज किया गया था। मामला बक्सर जिले के संग्रामपुर इलाके का है। शिखा की शादी 2015 में मुरली गांव के नंदकिशोर सहनी के साथ हुई थी। शादी के बाद दो साल बाद ही शिखा अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। वहीं शिखा के पिता भोला सहनी ने पित को छोड़कर ससुराली जनों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।

शिखा के पिता केसरिया के सोनरापुर निवासी भोला सहनी ने संग्रामपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। इसमें पिता ने कहा था कि उनकी बेटी शिखा की दहेज के लिए हत्या कर दी गई है। शिखा के पिता ने हत्या का आरोप बेटी के जेठ-जेठानी, सास सहित 6 लोगों पर लगाया था। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिफ्तार कर लिया था। कुछ महीने जेल में रहने के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई। वहीं केस होन के बाद से पति नन्द किशोर सहनी घर छोड़ भाग गया था।

मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। इस बीच मंगलवार को ससुराल वालों को कहीं से खबर मिली कि उनकी बहू शिखा जिंदा है। शिका कोटवा के जगीरहा गांव में अपने दो साल के बेटे के साथ रहती है। जब इसकी जानकारी उन्हें मिली तो वो पुलिस के पास पहुंचे और शिखा के जिंदा होने की बात बताई। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए विवाहिता को दो वर्षीय बच्चे के साथ बरामद कर लिया।

इस मामले में एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि दहेज हत्या का मामला कोर्ट में चल रहा है। आरोपी अभी जमानत पर बाहर हैं। जिस विवाहिता की दहेज हत्या का केस है, वो बरामद की गई है। दहेज हत्या जैसे गंभीर मामले की पीड़ित 6 साल से जिंदा थी और अपने बेटे के साथ रह रही थी। महिला शादी के दो साल बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। अब उसके दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper