ज्ञानस्थली में गृहविज्ञान विभाग की हस्तनिर्मित कलाकृतियों एवं उपयोगी उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित

गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी.जी. कॉलेज, गोंडा में गृहविज्ञान विभाग की छात्राओं द्वारा हस्तनिर्मित कलाकृतियों एवं उपयोगी उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में छात्राओं ने नई शिक्षा नीति (NEP) के पाठ्यक्रम के अंतर्गत अर्जित अपने व्यावहारिक ज्ञान, रचनात्मकता एवं कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में बी.ए. की छात्राओं ने पंजाब की फुलकारी, काथा, चिकनकारी, आरी वर्क, जरदोजी तथा गुजराती कढ़ाई जैसी विभिन्न पारंपरिक हस्तकलाओं को प्रस्तुत किया। इसके साथ ही फैब्रिक पेंटिंग, टाई एंड डाई, बांधनी एवं स्टेंसिल पेंटिंग से सजी चादरों और साड़ियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। छात्राओं ने सिलाई कला में अपनी दक्षता प्रदर्शित करते हुए ब्लाउज, फ्रॉक, मैक्सी, सलवार एवं कुर्ते जैसे परिधानों को भी प्रदर्शित किया।
प्रदर्शनी का एक विशेष आकर्षण छात्राओं द्वारा तैयार की गई रेसिपी बुक रही। इसमें प्रोटीन, आयरन एवं विटामिन से भरपूर पौष्टिक आहार के साथ-साथ मधुमेह, हृदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों, पाँच वर्ष तक के बच्चों तथा वृद्धावस्था में उपयुक्त खानपान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रस्तुत की गईं। इस माध्यम से छात्राओं ने पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।

गृहविज्ञान विभाग की *विभागाध्यक्ष रंजना बंधु, faculty श्रीमती सुनीता एवं श्रीमती सुषमा* ने बताया कि प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर तथा एम.ए. की छात्राओं ने अपने पाठ्यक्रम के अंतर्गत जो व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल सीखा है, उसी को इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसका उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके हुनर को व्यावहारिक रूप प्रदान करना है।
प्रदर्शनी में शारदा, आरती, मुस्कान, शबाना, अल्फिया, कुमकुम, मोनिका एवं अमिता सहित अन्य छात्राओं ने उपस्थित लोगों को विभिन्न कलाकृतियों, वस्त्र निर्माण की तकनीकों तथा पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रदर्शनी ने छात्राओं की प्रतिभा, मेहनत एवं सृजनात्मक क्षमता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।- महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आरती श्रीवास्तव ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ज्ञानस्थली में गृहविज्ञान विषय की छात्राएँ व्यावहारिक कौशल में दक्ष होकर निकलती हैं, वे शिक्षा पूर्ण करने के बाद रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय भी करती है
महाविद्यालय की एडमिन डॉ. आनन्दिता रजत ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि गृहविज्ञान विभाग महाविद्यालय का एक महत्वपूर्ण विभाग है
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
