Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT), जनपद गोण्डा TSCT गोण्डा ने 8 शिक्षकों को वितरित किए कन्यादान सहयोग के चेक, कुल ₹4.08 लाख की सहायता

 

गोण्डा, 28 अक्टूबर 2026। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) गोण्डा के जिलाध्यक्ष श्री रणजीत सिंह के नेतृत्व में जिला टीम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा आदरणीय श्री अमित कुमार सिंह जी से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर उन्हें TSCT की विचार क्रांति पत्रिका भेंट कर संगठन के सामाजिक एवं सहयोगात्मक कार्यों से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार सिंह जी द्वारा 8 लाभार्थी शिक्षकों को कन्यादान सहयोग के चेक वितरित किए गए। प्रत्येक चेक ₹51,000 का था। इस प्रकार कुल ₹4,08,000 (चार लाख आठ हजार रुपये) की सहयोग राशि वितरित की गई।

इस अवसर पर बीएसए महोदय ने TSCT द्वारा शिक्षकों एवं उनके परिवारों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा संगठन से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की।

जिलाध्यक्ष श्री रणजीत सिंह ने बताया कि TSCT गोण्डा द्वारा अब तक जनपद के 11 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को प्रति परिवार ₹50-50 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके अतिरिक्त पूर्व में 18 कन्यादान सहयोग, प्रत्येक ₹51,000 की दर से, प्रदान किए जा चुके हैं। संगठन का उद्देश्य आपसी सहयोग के माध्यम से शिक्षक परिवारों को कठिन समय में आर्थिक संबल प्रदान करना है।

इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री राजेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी श्री समय प्रकाश पाठक , जिला संरक्षक श्रीपाल सिंह, जिला सह-संयोजक श्री जगदम्बा प्रसाद चौरसिया, श्री अरविंद कुमार, श्री अरविंद सिंह, जिला कन्यादान सह-प्रभारी श्री मनोज कुमार कठेरिया, श्री रमापति पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष एवं आईटी सेल प्रभारी श्री अनिल कुमार चौरसिया तथा पंडरी कृपाल के ब्लॉक अध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सहित एवं NSCT के जिला अध्यक्ष श्री अजय कुमार पाठक , जिला IT सेल प्रभारी श्री राजेश सिंह जी अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कन्यादान सहयोग के लाभार्थियों में श्री चक्रधारी सिंह, श्री जलील खान, श्री मनसब अली खान, श्री राजेंद्र कुमार, श्री राजेश कुमार तिवारी, श्री अशोक कुमार पाण्डेय, श्री राम अनुज वर्मा एवं श्री धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे।

TSCT गोण्डा की जिला टीम ने कहा कि संगठन भविष्य में भी शिक्षक परिवारों के हित में सेवा, सहयोग एवं समर्पण की भावना के साथ कार्य करता रहेगा।

प्रेस हेतु जारीकर्ता:
रणजीत सिंह
जिलाध्यक्ष
टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT), जनपद गोण्डा

--------------------------------------------------------------------------------------------------- https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be