उत्तर प्रदेश

तहसील सदर में महिलाओं के हित संरक्षण कानून सम्बन्धी विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

रायबरेली, 27 जुलाई 2023। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली श्री तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के द्वारा महिलाओं के हित संरक्षण कानून सम्बन्धी विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से तहसील सदर स्थित सभागार में महिलाओं के विधिक अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर प्रधान न्यायाधीश पूनम सिंह द्वारा महिलाओं के विधिक अधिकार, वैवाहिक विवाद विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। अपर प्रधान न्यायाधीश द्वारा समान अधिकार कानून पर विशेष जोर देते हुए बताया गया कि समाज में महिलाओं को भी वही अधिकार है जो पुरुषों को है। इसके साथ ही आपसी विवाद को सुलह समझौते से निस्तारण किये जाने पर चर्चा की गयी। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमाशंकर कहार के द्वारा उपस्थित महिलाओं को विधिक अधिकारों के साथ-साथ उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं व निःशुल्क विधिक सहायता के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। रिसोर्स पर्सन शैलजा सिंह व अलका सिंह राजपूत के द्वारा महिलाओं को उनके विधिक अधिकार के प्रति जागरूकता हेतु उनके विधिक अधिकार के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम को नायब तहसीलदार डा0 बृजेश कुमार, शमीम अहमद, तहसीलदार सदर अनिल कुमार पाठक, उपजिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिपाठी, सीओ सिटी वन्दना सिंह, सीनियर नर्सिंग आफिसर जिला महिला चिकित्सालय, रायबरेली शशिबाला सिंह, महिला थानाध्यक्ष रेखा सिंह के द्वारा भी संबोधित किया गया।
इस कार्यक्रम में गैर सरकारी संगठन की समाजिक कार्यकर्ता, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता अन्य सम्मानित महिलाएं, बाल संरक्षण अधिकारी व पराविधिक स्वयं सेवक पूनम सिंह, रत्ना बाजपेयी, अमिता गुप्ता, पवन कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार प्रजापति व अजय कुमार बाजपेयी के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन पराविधिक स्वयं सेवक बृजपाल के द्वारा किया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper