दर्पण लखनऊ द्वारा 16 से 20 नवंबर तक होगा ‘प्रोफेसर सत्यमूर्ति जन्मशती नाट्य समारोह’ का भव्य आयोजन

लखनऊ: देश की अग्रणी एवं प्रतिष्ठित नाट्य संस्था ‘दर्पण’, लखनऊ द्वारा अपने संस्थापक एवं भारतीय रंगमंच के पुरोधा स्वर्गीय प्रोफेसर सत्यमूर्ति ‘मास्साब’ के जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में प ाँच दिवसीय ‘प्रो. सत्यमूर्ति
जन्मशती नाट्य समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित यह समारोह आगामी 16 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक गोमती नगर स्थित संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागहृ
नाटक अकादमी परिसर) में प्रतिदिन सायं 7:05 बजेसे आयोजित होगा।
गौरतलब है कि प्रोफेसर सत्यमूर्ति ‘मास्साब’ की जन्मशती के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 में दर्पण कानपुर द्वारा समारोह का आयोजन किया गया था, और अब इसी कड़ी में दर्पण लखनऊ इस भव्य नाट्य उत्सव की
मेजबानी कर रहा है। भारतीय रंगमंच के युग सूत्रधार: प्रो. सत्यमूर्ति ‘मास्साब’ उत्तर प्रदेश में आधुनिक शौकिया नाट्य आंदोलन के जनक प्रोफेसर सत्यमूर्ति (1925–1987) को रंगजगत
में सभी आदरपर्ू वक ‘मास्साब’ के नाम से जानते हैं। उन्होंने 15 जनवरी 1961 को कानपुर में और अपनेमूल मंत्र “शो मस्ट गो ऑन” के साथ इस आंदोलन को लखनऊ (1971), गोरखपुर (1976) सहित देश के
अनेक शहरों तक विस्तार दिया। उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) के दिग्गज निर्देशकों को आमंत्रित कर उत्तर प्रदेश के नवोदित कलाकारों को तराशने और उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का ऐतिहासिक कार्य किया।
मास्साब न तो नाटककार थे, न अभिनेता और न ही रंग निर्देशक। रंगमंच का कोई तकनीकी कार्य भी

उन्होंने नह किया, फिर भी उनका व्यक्तित्व रंगजगत में विशिष्ट स्थान रखता था। रंगमंच के विकास और सम धि मेंउनके असाधारण योगदान के लिए उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी नेउन्हेंवर्ष 1974-75 के अकादमी
सम्मान से सम्मानित किया। वे अकादमी की जनरल काउं सिल, एग्जीक्यूटिव बोर्ड और ड्रामा कमेटी के सदस्य भी रहे। उनके रंगकर्म को सम्मान देने के लिए अकादमी की पत्रिका ‘छायानट’ ने अंक 116 (अक्टूबर-दिसम्बर 2006)
में उन पर केंद्रित विशषे प्रकाशित किया। वे भारतेन्दुनाट्य केंद्र तथा आकाशवाणी, लखनऊ की कार्यक्रम सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे।
मास्साब भी अच्छे जानकार थे और सितार बहुत कुशलता से बजाते थे। वर्ष 1960 में उन्होंने
प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद से सितार में ‘संगीत प्रभाकर’ की उपाधि प्राप्त की। साहित्यकार गिरिराज जी ने उनके व्यक्तित्व को एक ऐसे पादरी से जोड़ा था, जो विवाह में स्वयं हिस्सा नह ीं लेता, लेकिन जिसके बिना विवाह
संपन्न भी नह होता। समारोह में मंचित होने वाले नाटकों का विवरण नाट्य उत्सव में लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर की दर्णप इकाइयों के साथ-साथ नई दिल्ली की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था ‘चेकमेट’ की कुल प चाँ नाट्य प्रस्तुतिय होंगी। समारोह का कार्यक्रम इस प्रकार है: तिथि नाटक लेखक / उपन्यासकार निर्देशक प्रस्तुतकर्ता संस्था
16 नवंबर ख़लल गुलरेज हैदर (इरशाद) निक्की नरूला चेकमेट प्रोडक्शन कं पनी, नई दिल्ली 17 नवंबर स्व. रघुनंदन त्रिवेदी अरू व्यास दर्पण, कानपुर 18 नवंबर दीक्षा
उपन्यास: स्व. नरेंद्र कोहली (नाट्य रूप मानवेंद्र त्रिपाठी) स्व. आलोक चटर्जी (सहनिर्देशक: मानवेंद्र त्रिपाठी) दर्पण, गोरखपुर
19 नवंबर स्वाहा शुभदीप राहा शुभदीप राहा दर्पण, लखनऊ 20 नवंबर पूर्णम शुभदीप राहा शुभदीप राहा दर्पण, लखनऊ
दर्पण लखनऊ की ऐतिहासिक उपलब्धि एवं ‘भारंगम’ में चयन

समारोह के अंतिम दो दिनों (19 व 20 नवंबर) में दर्पण लखनऊ द्वारा शुभदीप राहा के लेखन एवं निर्देशन में तैयार दो सशक्त नाटकों ‘स्वाहा’ और ‘पूर्णम’ का मंचन किया जाएगा। दर्पण परिवार के लिए यह अत्यंत हर्ष
और गौरव का विषय है कि संस्था के नवीनतम नाटक ‘पूर्णम’ का चयन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) के विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव ‘भारत रंग महोत्सव’ (भारंगम) के लिए हुआ है, जिसका मंचन फरवरी 2027
में प्रस्तावित है। ‘पूर्णम’ को मिलाकर अब तक दर्णप लखनऊ के कुल सात नाटक भारंगम में चयनित हो चुके हैं। विशेष रूप से, विगत प ाँच वर्षों में ही संस्था के चार नाटकों का भारंगम के लिए चुना जाना उत्तर प्रदेश के रंगमचं
के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
आयोजक संस्था ‘दर्पण लखनऊ’ के विषय में वर्ष 1961 में स्थापित ‘दर्णप ’ देश की सबसेपरुानी और सक्रिय गैर-व्यावसायिक (शौकिया) नाट्य संस्थाओं में से एक है, जिसकी लखनऊ इकाई वर्ष 1971 से अनवरत रंगकर्म की साधना में रत है। दर्पण लखनऊ अब तक देश भर में लगभग 300 नाटकों के 2000 से अधिक सफल मंचन कर चुकी है। संस्था के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं महासचिव डॉ. अनिल रस्तोगी को हाल ही में भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित ‘पद्मश्री’ (2026) सम्मान सेविभूषित
किया गया है। संस्था अध्यक्ष श्री विद्यासागर गुप्ता एवं सचिव श्री विवेक श्रीवास्तव के नते त्ृव में दर्पण निरंतर सार्थक रंगकर्म को नई ऊँ चाइयों पर ले जा रही है। विशेष स्मारिका का प्रकाशन एवं टिकट व्यवस्था
इस जन्मशती समारोह के यादगार अवसर पर संस्था द्वारा एक विशेष स्मारिका भी प्रकाशित की जा रही है, जिसमें प्रो. सत्यमूर्ति ‘मास्साब’ के जीवन, उनके रंग-च तिं न से जुड़े संस्मरणों तथा समारोह में मंचित होने
वाले सभी नाटकों का विस्ततृ परिचय संकलित किया गया है।
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
