Sunday, February 22, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

दूल्हे की हरकत देख चीखने लगी दुल्हन, लड़की के परिजनों ने दरवाजे पर रोक दी बारात, फिर जो हुआ, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर में दूल्हे की हरकतों ने बारातियों को मुश्किल में डाल दिया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। दरअसल तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में बिहार के पश्चिमी चंपारण से आई बारात आई थी। बारातियों का जोरदार स्वागत-सत्कार किया गया। इसके बाद शादी की रस्में शुरू हुईं। सबसे पहले जयमाल के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जयमाल के दौरान जब दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंची तो दूल्हे की हरकतें देखकर दंग रही गई। दुल्हन को कुछ आभास भी हुआ लेकिन वह चुप रही। इसके बाद दूल्हा जब जयमाल के आगे दुल्हन की तरह बढ़ा तो दुल्हन को दुल्हे के मुंह से दुर्गंध आनी शुरू हो गई। इसके बाद दुल्हन स्टेज पर रोने लगी। दुल्हन को रोता देखकर लड़की वालों ने तुरंत पुलिस बुला ली।

साथ ही बारातियों को दरवाजे पर ही रोक दिया। शादी में पहुंची पुलिस ने सीधे दूल्हे को पकड़ा और थाने ले गई। बाद में बिना दुल्हन के ही बारात को वापस ले जाना पड़ा। क्षेत्र के एक गांव में बिहार प्रांत के ग्राम गौरीपुर जनपद पश्चिम चम्पारण से बारात आई थी। द्वारपूजा के बाद जयमाला के समय दूल्हे के स्टेज पर आने के थोड़ी देर बाद ही दुल्हन भी अपनी सहेलियों के साथ पहुंची। एक-दूसरे के गले में डालने के लिए दोनों को जयमाल दी गई। इस दौरान दूल्हे का व्यवहार कुछ अलग दिखा, जिसका आभास दुल्हन को हो गया। थोड़े नजदीक होने पर दूल्हे के मुंह से निकल रही शराब की गंध से उसका शक पुख्ता हो गया।

इसके बाद वरमाला डालने से इनकार करते हुए वह स्टेज पर ही रोने लगी। इस बात की जानकारी वधू के पिता व परिवार को होते ही सभी लोग आक्रोशित हो उठे और बारातियों को दरवाजे पर ही रोक लिया गया। इसके बाद शादी संपन्न कराने के लिए देर रात तक मान-मनौव्वल चलती रही। इस बीच वधू पक्ष द्वारा अन्य बारातियों को रात में ही छोड़ दिया गया लेकिन दूल्हे सहित उसके परिवार के लोगों को बंधक बना लिया गया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दूल्हे को थाने लेकर चली आयी। गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे वर पक्ष की ओर से वधू पक्ष को खर्च हुई रकम लौटाई गई। इसके बाद दूल्हा व उसके परिजन वापस घर लौटे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------