Monday, September 28, 2026
Latest:
लखनऊ

नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, लखनऊ के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा “शास्त्र टू स्ट्रैटेजी” विषय एवं “इंडियन विजडम फॉर मॉडर्न एक्सप्रेशन” की विचारधारा के साथ मंथन 2026 का आयोजन

लखनऊ, 28 सितंबर 2026 —

कार्यक्रम का आयोजन श्री उज्ज्वल रमन सिंह, प्रबंधक, नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, एवं प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य, नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य, नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ने समकालीन विश्व में भारतीय ज्ञान परंपरा (Indian Knowledge Systems–IKS) की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय ग्रंथों, परंपराओं एवं विभिन्न चिंतन धाराओं में निहित सिद्धांत आज भी आधुनिक संगठनों एवं समाज में निर्णय-निर्माण, नेतृत्व, नैतिक आचरण, समस्या-समाधान एवं रणनीतिक सोच के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान कर सकते हैं। कार्यक्रम में प्रो. राम कृष्ण जायसवाल, विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, नेशनल पी.जी. कॉलेज की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री सुमोना पांडेय, प्रोग्राम हेड, आकाशवाणी, लखनऊ रहीं। सार्वजनिक प्रसारण के क्षेत्र में कई दशकों के अनुभव के साथ उन्होंने रचनात्मक नवाचार, सामाजिक जागरूकता एवं क्षेत्रीय प्रतिभाओं के सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अपने संबोधन में उन्होंने मंथन 2026 की पहल की सराहना की तथा समकालीन विश्व में भारतीय ज्ञान एवं जीवन-दर्शन की निरंतर प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से श्रीमद्भगवद्गीता एवं रामायण की शिक्षाओं एवं मूल्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि ये आज भी वर्तमान चुनौतियों, निर्णय-निर्माण, नेतृत्व, संबंधों, नैतिकता एवं दायित्वों के संदर्भ में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

प्रथम प्रतियोगिता “शास्त्र टू स्ट्रैटेजी” एक अकादमिक एवं शोधपरक गतिविधि थी, जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न विभागों की प्रतिभागी टीमों ने किसी वास्तविक अथवा काल्पनिक समकालीन कॉर्पोरेट समस्या की पहचान एवं विश्लेषण किया तथा भारतीय शास्त्र अथवा शास्त्रीय ग्रंथों से प्राप्त ज्ञान को एक व्यावहारिक प्रबंधन रणनीति के रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक प्रो. (डॉ.) अमित कुमार भांजा, डीन–मार्केटिंग, GNIOT Institute of Management Studies (GIMS) रहे।

-------------------------------------------------------------------------------------------

द्वितीय प्रतियोगिता “Where Wisdom Finds Rhythm” एक सांस्कृतिक प्रतियोगिता थी, जिसमें फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट की विभिन्न टीमों ने नृत्य के माध्यम से भारतीय कथाओं, मूल्यों, पात्रों, सिद्धांतों एवं प्रसंगों की रचनात्मक प्रस्तुति की। प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को भारतीय ज्ञान एवं जीवन-मूल्यों की विषयवस्तु से जोड़ते हुए अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। प्रतियोगिता की निर्णायक सुश्री दिव्या उपाध्याय, प्रोग्राम डायरेक्टर, Skyhop Professional Dance Institute, तथा कथक, समकालीन एवं लोक नृत्य की प्रशिक्षक एवं कोरियोग्राफर रहीं।

GNIOT Institute of Management Studies (GIMS) ने मंथन 2026 के मुख्य प्रायोजक (Main Sponsor) के रूप में कार्यक्रम की अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सहयोग प्रदान किया।

समाचार लिखे जाने तक विजेताओं की घोषणा नहीं हुई थी

---------------------------------------------------------------------------------------------------