पारिवारिक कलह से परेशान शख्स ने की पत्नी की गला काटकर हत्या, फिर उठाया खौफनाक कदम

 


सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में गुरुवार को नागल थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह को नागल थाना पुलिस को स्थानीय लोगों ने एक महिला और एक पुरुष के शव मिलने के संबंध में सूचना दी थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बरामद कर जांच शुरू की।

मृतकों की शिनाख्त सोमपाल (45) और कौशल (40) के रूप में हुई। दोनों पति-पत्नी थे। पुलिस के मुताबिक महिला मकान के अंदर जमीन पर मृत पड़ी थी, जबकि पास में एक व्यक्ति छत से लटका हुआ मृत मिला। महिला और उसके पति के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।

महिला का पति पूर्व में रेप के आरोप में जेल गया था। वह जेल से छूट कर आया तो पति-पत्नी में मनमुटाव रहने लगा। जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। पुुुलिस ने कहा कि शुरूआती जांच से लग रहा है कि पहले महिला की हत्या की गई और फिर पुरुष ने खुदकुशी की। मामले की जांच की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper