पीएम मोदी का दुनिया के 23 देशों में कैसा माहौल, सबसे ज्यादा चिढ़ते हैं पाकिस्तानी; क्या कहता है सर्वे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को लेकर अक्सर सर्वे होते हैं। एक ताजा सर्वे में पीएम मोदी को लेकर भारत के अलावा दुनिया की भी सोच जानने की कोशिश की गई है। इसके मुताबिक, भारत के 68 फीसदी वयस्कों का मानना है कि दुनिया में भारत का प्रभाव बढ़ा है, लेकिन दुनिया के 19 अन्य देशों के केवल 28 फीसदी लोग ही ऐसी राय रखते हैं। इसके अलावा, 79 प्रतिशत भारतीय लोगों को सही काम करने के लिए नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। वहीं, 12 अन्य देशों के केवल 37 प्रतिशत लोग ही ऐसी सोच रखते हैं। जहां तक भारत का सवाल है तो अधिकांश देश सकारात्मक सोच रखते हैं। दुनिया के 23 देशों में औसतन 46% लोग भारत के बारे में अनुकूल विचार रखते हैं। वहीं, 34% लोगों की सोच भारत को लेकर ठीक नहीं है। इजरायल के लोग भारत को लेकर सबसे अधिक सकारात्मक दिखे।

आपको बता दें कि भारत को लेकर प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा एक ताजा रिसर्च किया गया है। इसमें भारत की विदेश नीति के मुद्दे पर दुनिया के देशों की राय जानने की कोशिश की गई है। भाजपा ने भी पीएम मोदी की विदेश नीति को बड़ा मुद्दा बनाया है। यह सर्वे इस साल 20 फरवरी से 22 मई के बीच आयोजित किया गया। इसकी रिपोर्ट को जी20 शिखर सम्मेलन से ठीक पहले किया गया है। इसमें 24 देशों के 30,861 लोगों के विचार शामिल हैं।

भारत को खूब पसंद करती है दुनिया
सर्वे में भारत को नापसंद करने वालों की तुलना में पसंद करने वाले अधिक दिखे। वहीं भारत के प्रभाव और पीएम मोदी के गुणों के बारे में भारतीयों की धारणा दुनिया के बाकी देशों की तुलना में अधिक सकारात्मक है। नाइजीरिया और केन्या को छोड़कर, अधिकांश देशों में भारत की रेटिंग में गिरावट आई है। यूरोप में सबसे अधिक गिरावट देखी गई है। 2008 में यूरोप में भारत के सबसे करीबी रणनीतिक पार्टनर फ्रांस में सर्वेक्षण में शामिल 70% वयस्कों ने भारत के बारे में सकारात्मक विचार व्यक्त किए थे, 2023 में केवल 39% फ्रांसीसी लोगों की सकारात्मक राय देखने को मिली। 15 वर्षों में 31 प्रतिशत अंक की गिरावट दर्ज की गई है।

रूस को लेकर क्या हैं दुनिया के विचार
अमेरिका, रूस और चीन लेकर जो भारतीयों के विचार हैं, वह भी दुनिया के बाकी देशों की तुलना में अलग हैं। 65 प्रतिशत भारतीय अमेरिका को लोकर पॉजिटिव सोच रखते हैं। वहीं, दुनिया के देशों के 59 प्रतिशत लोग ही अमेरिका को लेकर पॉजिटिव है। 57% भारतीय रूस को लेकर सकारात्मक हैं। जबकि, दुनिया के देशों के सिर्फ 14% लोग ही रूस को लेकर पॉजिटिव हैं। इसका प्रमुख कारण यूक्रेन के साथ युद्ध ह सकता है।

सबसे अधिक चिढ़ते हैं पाकिस्तानी
भारत को जिन देशों को सबसे ज्यादा नापसंद किया जाता है, वे रूस, चीन और पाकिस्तान हैं। 67% चीनी लोग भारत को लेकर पॉजिटिव नहीं है। वहीं, 73% पाकिस्तानी भी ऐसा ही सोच रखते हैं।

भारत को कैसे देखती है दुनिया?
विश्व के अधिकांश देशों में भारत को लेकर पॉजिटिव माहौल है। 51% अमेरिकी, 55% जापानी और 52% ऑस्ट्रेलियाई लोग भारत को लेकर सकारात्मक सोच रखते हैं। केन्या में 64% और नाइजीरिया में 60% लोग भारत को सकारात्मक दृष्टि से देखते हैं। लेकिन दक्षिण अफ्रीका में केवल 28% लोगों ही भारत को लेकर पॉजिटिव सोच रखते हैं। ब्रिटेन में 66 प्रतिशत लोग भारत को सकारात्मक रूप से देखते हैं। वहीं, 52% इटालियन भी ऐसा ही सोचते हैं। नीदरलैंड, स्पेन और ग्रीस को लेकर भारत को लेकर उतने पॉजिटिव नहीं हैं।

इजराइल में खूब प्यार
इजराइल ने भारत को लेकर जमकर प्यार लुटाया है। सर्वे में शामिल 71% लोगों ने सकारात्मक विचार व्यक्त किए हैं। केवल 20% के ही विरोधी तेवर दिखे।

PM मोदी को लेकर क्या है दुनिया की सोच?
12 देशों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उनके विचारों के बारे में पूछा गया। औसतन 40% लोगों को पीएम मोदी के द्वारा वैश्विक मामलों के संबंध में सही काम करने में विश्वास नहीं है। वहीं, 37% लोगों का मानना है कि वह सही काम कर रहे हैं।

अमेरिका में 37% लोगों को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा नहीं है, जबकि 21% को भरोसा है। अमेरिका में सर्वे में शामिल 40% लोगों ने पीएम मोदी के बारे में नहीं सुना है। जापान में 45% लोगों को विश्वास है कि वह सही काम कर रहे हैं। 37% को विश्वास नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई और इजरायली मोदी पर लगभग समान रूप से विश्वास करते हैं। दोनों देशों के 41% लोगों को उन पर विश्वास है। केन्या के 60 प्रतिशत और नाइजीरिया के 47% लोगों को मोदी पर भरोसा है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper