Sunday, February 22, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र एवं मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से तहसील रॉबर्ट्सगंज पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर सुनी गयी जनता की समस्याएं

सोनभद्र,19 अगस्त को तहसील दिवस अर्थात्‌ सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र व श्री सौरभ गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से तहसील रॉबर्ट्सगंज पर जन शिकायतों को सुना गया । इस दौरान कुल 115 प्राप्त प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 17 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समुचित और त्वरित कार्रवाई करते हुये गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये । इसी क्रम में जनपद के अन्य तहसील पर संम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया ।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी सदर मौजूद रहे ।

---------------------------------------------------------------------------------------------------