Top Newsउत्तर प्रदेशदेशराज्य

प्रांतीय चिकित्सा संघ की गोण्डा कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया तेज, पदाधिकारियों के नाम प्रस्तावित

गोण्डा। प्रांतीय चिकित्सा संघ की जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, गोण्डा में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में विभिन्न पदों के लिए चिकित्सा अधिकारियों के नाम प्रस्तावित किए गए। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

प्रस्तावित नामों के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए डॉ. टी.पी. जायसवाल, सचिव पद के लिए डॉ. गुलाम और डॉ. आलोक सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. अमित कुमार (छपिया), डॉ. अमित त्रिपाठी (महिला अस्पताल), डॉ. सुमन मिश्रा और डॉ. श्वेता त्रिपाठी के नाम शामिल हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. जे.पी. शुक्ला, संपादक पद के लिए डॉ. आशीष शुक्ला तथा केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के लिए डॉ. आशुतोष शुक्ला का नाम प्रस्तावित किया गया है।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि प्रस्तावित पदों या नामों में संशोधन तथा किसी अन्य पद के लिए नाम प्रस्तावित करने के इच्छुक सदस्य 24 अक्टूबर 2026 तक चुनाव अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. गुलाम मैनुद्दीन चिश्ती के समक्ष अपना प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं।

इस संबंध में चुनाव अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. गुलाम मैनुद्दीन चिश्ती तथा डॉ. नवनीत गौरव सिंह से फोन पर वार्ता कर केंद्रीय कार्यकारिणी को स्थिति से अवगत कराने का अनुरोध किया गया है। साथ ही, प्रांतीय अध्यक्ष और सचिव से बातचीत कर गोण्डा की कार्यकारिणी का गठन जल्द पूरा कराने की मांग की गई।

संघ के सदस्यों के अनुसार, प्रदेश के कई स्थानों पर कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। ऐसे में गोण्डा में भी प्रक्रिया को गति देना आवश्यक है। सदस्यों ने सुझाव दिया है कि PreDHS के बाद संघ की बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तय की जाए, ताकि आपसी सहमति से संगठनात्मक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

अब 24 अक्टूबर तक प्राप्त होने वाले सुझावों और संशोधनों के बाद कार्यकारिणी गठन की अगली प्रक्रिया पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be