बजट सत्र से पहले संसद में राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण, बोलीं- ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत ही 21वीं सदी के लिए मंत्र’

नई दिल्ली: आज से संसद (Parliament) का बजट सत्र (Budget Session) शुरू हो चूका है है। वहीं इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण चल रहा है। आज सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मीडिया को संबोधित किया। जानकारी दें की बजट सत्र 9 फरवरी तक चलेगा। वहीं कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। बता दें की लोकसभा चुनाव के बाद पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के बजट सत्र को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने अपने अभिभाषण में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ 21वीं सदी के लिए मंत्र दिया है। राष्ट्रपति ने आज कहा कि नए सदन में उनका यह पहला संबोधन है। यहां संसदीय परंपराओं का गौरव है।

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, दुनिया में गंभीर संकटों के बावजूद भारत तेजी के साथ विकसित हो रहा है। मेरी सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक लेकर भी आई है। ये ऐसे कानून हैं, जो विकसित भारत की सिद्धि की मजबूत पहल हैं। क्रिमनल जस्टिस सिस्टम अब इतिहास बन गया है। आज राष्ट्रपति ने जैसे ही राम मंदिर बनने, नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र तो सदन में तालियां गूंज उठी। वहीं पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने मेज थपथपाई। इस बाबत राष्ट्रपति का कहना था कि, “राम मंदिर बनने की आकांक्षा सदियों से थी। 25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। तीन तलाक के खिलाफ सरकार ने कड़े कानून बनाए। “

इसके साथ ही अज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, इस नए संसद भवन में यह मेरा पहला संबोधन है। यह हमारे संविधान के लागू होने का भी 75वां वर्ष है। बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने वाला पहला देश बना। G20 की सफलता ने पूरी दुनिया में भारत की भूमिका को सशक्त किया। मेरी सरकार ने लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी हैं। नारी शक्ति अधिनियम से लोकसभा राज्यसभा में महिलाओं का पार्टिसिपेशन बढ़ेगा। राम मंदिर का निर्माण का इंतजार वर्षों से था। लेकिन अब पूरा हुआ।

राष्ट्रपति द्रौपदी ने आज यह भी कहा कि, भारत ने एशियाई खेलों में 100 से ज्यादा मेडल जीते। 5जी रोल आउट करने वाला पहला देश बन गया है। आरटीआई फाइल करने वालों की संख्या सवा तीन करोड़ से बढ़कर 8 करोड़ से ज्यादा हो गई है। ये उपलब्धियां 10 साल की सतत साधना का परिणाम है। अनुच्छेद 370 पर आशंकाएं अब इतिहास बन चुकी हैं। आज एक लाख से ज्यादा स्टार्टअप हैं। एक करोड़ 40 लाख लोग अपना GST दे रहे हैं।

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, मेरी सरकार द्वारा एक देश-एक टैक्स कानून लाया गया है। बैंकिंग सिस्टम मजबूत हाग या है। बैंकों का एनपीए घटकर 4 प्रतिशत रह गया है। पहले की तुलना में एफडीआई दोगुना हो गया है। सुशासन और पारदर्शिता के चलते आर्थिक सुधार हुआ है। मेक इन इंडिया सबसे बड़ा अभियान बन गया है। रक्षा क्षेत्रों में निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ी है। आज हम खिलौने निर्यात करते हैं। ‘ईज ऑफ डुइंग’ बिजनेस भी सुधार हुआ है। देश में बिजनेस को लेकर अच्छा माहौल बना है।

उन्होंने आगे कहा कि, डिजिटल इंडिया से बिजनेस करने में आसान आई है। डिजिटल इंडिया देश की बड़ी उपलब्धि बन गया है। दुनिया के दूसरे देश भी आज यूपीए से ट्रांजेक्शन की सुविधा दे रहे हैं। सरकार को निजी क्षेत्र की क्षमता पर भरोसा है। 2 करोड़ फर्जी लाभार्थी सिस्टम से बाहर किए गए हैं। धारा 370 पर आशंकाएं अब इतिहास बन चुकी हैं। आज एक लाख से ज्यादा स्टार्टअप हैं। एक करोड़ 40 लाख लोग अपना GST दे रहे हैं।

राष्ट्रपति ने आगे कहा, मेरी सरकार ने 34 लाख करोड़ सीधे लाभार्थियों के खाते में डाले हैं। डिजि लॉकर जीवन को आसान बना रहा है। भारत में अब दुनिया का 46% लेनदेन डिजिटल होने लगा है। वन विभाग से क्लीयरेंस मे अब सिर्फ 75 दिन लगते हैं। रेलवे के क्षेत्र में भी देश ने नए आयाम छूए हैं। इंफ्रास्क्ट्रचर में रिकॉर्ड निवेश किया गया है। विकसित भारत की भव्य इमारत चार स्तंभ पर खड़ी हो सकती है। ये युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान शक्ति और गरीब वर्ग है।

आज राष्ट्रपति मुर्मू का यह भी का कहना था कि, बीता वर्ष देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। राष्ट्रपति ने लगातार दूसरी तिमाही में देश की विकास दर 7.5 फीसदी रहने का जिक्र किया और आर्थिक नीतियों की तारीफ की है। राष्ट्रपति ने कहा, सरकार ने महंगाई को काबू में रखा और लोगों पर इसका बोझ नहीं बढ़ने दिया। आज राष्ट्रपति का यह भी कहना था कि, सरकार ने उज्ज्वला योजना पर 2.5 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं। गरीबों को सस्ता राशन देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं। वहीं आयुष्मान योजना से मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। 11 करोड़ घरों को पहली बार नल से जल योजना से जोड़ा गया है। किडनी मरीजों के डायलिसिस की सुविधा दी है। LED बल्ब से बिजली के बिल में बचत लाने की कोशिश की है। योजनाओं को तेजी से पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बीते साल दुनिया ने दो बड़े युद्ध देखे। वैश्विक संकट के बावजूद देश में महंगाई नहीं बढ़ने दी है। गरीबों और मध्यम वर्ग को आज सस्ते में हवाई टिकट भी मिल रहे हैं।

इसके साथ ही आज राष्ट्रपति का यह भी कहा कि, “मेरी सरकार, मानव केंद्रित विकास पर बल दे रही है। हमारे लिए हर नागरिक की गरिमा सर्वोपरि है। यही सामाजिक न्याय की हमारी अवधारणा है। भारत के संविधान के हर अनुच्छेद का संदेश यही है। मेरी सरकार ने पहली बार जनजातियों में भी सबसे पिछड़ी जनजातियों की सुध ली है। उनके लिए करीब 24 हजार करोड़ की पीएम जनमन योजना बनाई है। दिव्यांगजन के लिए भी मेरी सरकार ने सुगम्य भारत अभियान चलाया। साथ ही भारतीय सांस्कृतिक भाषा में पाठय पुस्तकें उपलब्ध कराई हैं। ट्रांसजेंडर को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए भी जरुरी कानून बनाए गए। हमारी सरकार ने पहली बार सामान्य वर्ग के गरीबों को भी अब आरक्षण की सुविधा दी है। “

आज राष्ट्रपति मुर्मू में यह भी कहा कि, ” आज आदिवासियों के गांवों तक भी इंटरनेट पहुंचा रहे हैं। मेरी सरकार ने अपने कर्तव्यों पर भी बल दिया है। हमारी सीमाओं से सटे गांवों को पहले देश का अंतिम गांव माना जाता था। मेरी सरकार ने इन्हें देश का पहला गांव बनाया। इन गांवों के विकास के लिए वाइब्रेंट विलेज का प्रोग्राम भी शुरू हुआ है। ऐसे क्षेत्रों को भी पहली बार विकास से जोड़ा है, जो दशकों तक उपेक्षित रहे हैं।”आज राष्ट्रपति मुर्मू का यह भी कहा कि, “मेडिकल में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए ओबीसी के केंद्रीय कोटे के तहत दाखिले में 27% आरक्षण सुनिश्चित किया है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है। 11 करोड़ शौचालयों के निर्माण और खुले में शौच बंद होने से अनेक बीमारियों की रोकथाम हुई है। इससे शहरी क्षेत्र के हर गरीब परिवार को इलाज पर प्रति वर्ष 60 हजार रुपए तक की बचत हो रही है। पाइप से शुद्ध पेयजल मिलने से भी प्रतिवर्ष लाखों बच्चों की जान बच रही है। ”

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, “खेती को अधिक लाभकारी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 2 लाख 80 हजार करोड़ रुपए किसानों को मिल चुके हैं। 10 सालों में किसानों के लिए बैंक से आसान लोन में तीन गुना वृद्धि की गई है। आज करीब 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ चकी हैं। नमो ड्रोन दीदी योजना में समूहों को 15 हजार ड्रोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। “

आज राष्ट्रपति ने यह भी कहा, “मेरी सरकार zero effect zero defect पर बल दे रही है। आज ग्रीन एनर्जी पर हमारा बहुत फोकस है। 100 वर्षों में non-fossil fuel पर आधारित ऊर्जा क्षमता 81 गीगावॉट से बढ़कर 188 गीगावॉट हो गई है। बीते कुछ सालों में देश में लाखों इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण हुआ है। अब तो बड़े हवाई जहाल की मैन्युफैक्चरिंग के लिए कदम आगे बढ़ा चुके हैं। मेड इन इंडिया ग्लोबल ब्रांड बन गया है। आत्मनिर्भर भारत के महत्व को समझ रही है। आज दुनियाभर की कंपनियां भारत में नए सेक्टर्स को लेकर उत्साहित हैं। आतंकवाद हो या विस्तारवाद, हमारी सेनाएं आज ‘जैसे को तैसा’ की नीति के साथ जवाब दे रही हैं। जम्मू कश्मीर में आज सुरक्षा का वातावरण है। आज वहां हड़ताल का सन्नाटा नहीं, भीड़ भरे बाजार की चहल-पहल है। नॉर्थ-ईस्ट में अलगाववाद की घटनाओं में भारी कमी आई है। “

आज अपने संबोधन के उपसंहार में उन्होंने कहा कि, “सभ्यताओं के कालखंड में ऐसे पड़ाव आते हैं, जो सदियों का भविष्य तय करते हैं। भारत के इतिहास में भी ऐसे अनेक पड़ाव आए हैं। इस वर्ष 22 जनवरी को भी देश ऐसे ही एक पड़ाव का साक्षी बना है। सदियों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। ये करोड़ों देशवासियों की आस्था है। सदन में सांसदों ने जय श्री राम के नारे लगाए और मेजें थपथपाकर उनके संबोधन का स्वागत किया। “

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper