Sunday, February 22, 2026
Latest:
देशराज्य

बड़ा हादसा टला: दम्माम जा रहे विमान में हाइड्रॉलिक फेल, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरातफरी

तिरुवनंतपुरम. केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को फुल इमरजेंसी का एलान कर दिया गया। बताया गया है कि कलीकट से दम्माम जा रही एक फ्लाइट को हाइड्रॉलिक फेल होने की वजह से तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया, जिसके बाद यहां आपातकाल का एलान कर दिया गया।

फ्लाइट को एयरपोर्ट पर 12.15 बजे लैंड करा लिया गया। सूत्रों का कहना है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट आईएक्स3 385 में 182 यात्री सवार थे। कलीकट से टेकऑफ के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। इसके बाद आनन-फानन में पायलटों ने फ्लाइट का ईंधन अरब सागर में डंप किया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। इस दौरान एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लागू रही।

---------------------------------------------------------------------------------------------------