बबीता जी ने जेठालाल को किया बर्थडे विश तो सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने जमकर लिए मज़े

मुंबई। बबीता जी के लिए जेठालाल का एक तरफा प्रेम तो सब जानते ही हैं। अब ऐसे में बबीता जी खुद से जेठालाल को उनका बर्थडे विश कर दें तो सोचो क्या होगा। दरअसल तारक मेहता के उल्टा चश्मा धारावाहिक के जेठालाल यानी दिलीप जोशी का आज 54 वां जन्मदिन है। दिलीप जोशी का जन्म पोरबंदर में एक गुजराती फैमली में हुआ था। इनकी पत्नी का नाम जयमाला जोशी है। इन दोनों के दो बच्चे नियति और ऋत्विक जोशी हैं।

दिलीप जोशी का शुरुआती सफर आसान नहीं था। रोल नहीं मिलने के बावजूद उहोंने अपने अभिनय के जुनून को मरने नहीं दिया था। दिलीप जोशी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1989 में आई फिल्म मैंने प्यार किया से किया था। इसके बाद यह कई गुजराती नाटकों में भी दिखाई दिए। दिलीप ने ये दुनिया है रंगीन शो में भी काम किया है। इसके बाद फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, हम आपके हैं कौन जैसी फिल्मों में नजर आए थे। आज उनके जन्मदिन को सोशल मीडिया पर लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper