बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि० की ग्यारहवीं बोर्ड बैठक संपन्न

बरेली, 17 सितम्बर। मंडलायुक्त शम्भू कुमार की अध्यक्षता में बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि० की ग्यारहवीं बोर्ड बैठक आयुक्त स्थित सभागार में आहूत की गयी।

बैठक में मंडलायुक्त द्वारा ऑफ रोड बसों के शीघ्र ही ऑन रोड करने हेतु ऑपरेटर को अविलम्ब कार्यवाही करने एवं सभी 25 ई-बसों का शत-प्रतिशत संचालन कराने हेतु निर्देशित किया गया।
-------------------------------------------------------------------------------------------
मंडलायुक्त द्वारा लोड फैक्टर की समीक्षा करने उपरान्त लोड फैक्टर में सुधारात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने द्वारा नगर सीमा में संचालित अवैध ई-रिक्शा/ऑटो को प्रतिबन्धित करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में अविनाश त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी (सिटी), प्रणव झा सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), मो० अज़ीम प्रबन्ध निदेशक, बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि०, बरेली एवं श्री दिलीप दीक्षित (कम्पनी सचिव) द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

