Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

बुलंदशहर में सांप ने 18 साल की लड़की को काटा, उपचार के दौरान मौत, परिवार में मचा हड़कंप

बुलंदशहर। नगर के गांव चांदपुर निवासी सतीश सिंह मेहनत मजदूरी कर अपना और परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है। 18 वर्षीय पुत्री प्रिया नगर के ही एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। बताया गया कि शाम करीब छह बजे वह पार्लर से अपने घर पहुंची थी। घर पर कुछ काम करने के दौरान कमरे में घूम रहे सांप पर उसका पैर रख गया। जिसके बाद सांप ने उसे पैर में काट लिया।

पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन एकत्र हो गए। जब उन्होंने सांप को पकड़ने की कोशिश की तो वह घर में ही इधर-उधर हो गया। परिजन युवती को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां, देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

वहीं, बृहस्पतिवार सुबह गांव बहलीमपुरा से सांप पकड़ने वाले युवक को बुलाया गया। जिसने सांप को पकड़ कर आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की है। हालांकि, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper