Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

भगवान श्री चित्रगुप्त की भक्ति और महिमा से गुंजा मंदिर परिसर, हुआ सामूहिक कलम-दवात पूजन

गोण्डा। भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन एवं भैया दूज के पावन अवसर पर आज राजा मोहल्ला के श्री चित्रगुप्त भगवान मंदिर श्री शृंगार कुंज ठाकुरद्वारा परिसर में सामूहिक कलम-दवात पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर श्रृंगार कुंज ठाकुर द्वारा श्री चित्रगुप्त सभा एवं समस्त कायस्थ परिवार के सहयोग से किया गया। श्रृंगार कुंज ठाकुरद्वारा के ट्रस्टी नवीन चंद्र किशोर ने बताया आज के इस अवसर पर विशेष रूप से नई पीढ़ी के बच्चों को अपने ईष्ट देव भगवान श्री चित्रगुप्त का संक्षिप्त परिचय कराया गया। साथ ही भगवान श्री चित्रगुप्त की जयंती कथा सुनाई गई ,तथा कलम-दवात पूजन के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव गप्पू भैया ने कहा हमारा उद्देश्य सभी वर्गों में एवं बच्चों को अपनी धार्मिक परंपराओं, संस्कृति और आराध्य देव के प्रति जागरूक कराया जाना है , ताकि आने वाली पीढ़ी भी अपनी विरासत और संस्कारों से जुड़ी रहे। युवा समाजसेवी अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम में बच्चों एवं श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से कलम-दवात पूजन किया गया। इसके उपरांत श्री चित्रगुप्त मंदिर एवं गुरुनानक चौराहा, पर प्रसाद वितरण एवं एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बीजेपी नेता के.के. श्रीवास्ताव, पंकज श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा,विवेक श्रीवास्तव ,हर्ष वर्धन नेहरू ,गगन श्रीवास्तव ,अजय श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव,एड. गनेश श्रीवास्तव एड.आलोक सिन्हा, एल एन पांडेय ,अखिलेश श्रीवास्तव सरवन अग्रवाल, अजय सिंह प्रवीण श्रीवास्तव ,अनूप जी अतुल जी ,अभिनव जी प्रमोद जी प्रमोद नंदन रमन जी अरुण जी अरविंद सिन्हा,साथ आयोजकों ने समस्त चित्रांश बंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया ।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be