Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) उप्र मध्य क्षेत्र के 17 जिलों के जिला कमेटी सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण

गोंडा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) उप्र मध्य क्षेत्र के 17 जिलों के जिला कमेटी सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण गोंडा शहर स्थित सुवास्तु लॉन में शुरू हुआ। अध्यक्षता कामरेड मधु गर्ग, कामरेड जरनैल सिंह ने किया।प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन सांप्रदायिक हिंदुत्व की राजनीति और जाति का प्रश्न के विषय पर पूर्व पोलित ब्यूरो सदस्य, पूर्व सांसद कामरेड सुभाषिनी अली ने संबोधित किया। कामरेड सुभाषिनी अली ने कहा कि सांप्रदायिकता का धर्म से कोई लेना देना नहीं है, यह एक राजनैतिक हथियार है। जिसका भारत को गुलाम बनाने रखने के लिए अंग्रेजों ने इस्तेमाल किया। आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग का गठन हुआ, उसके बाद हिंदू महासभा की स्थापना हुई, जिसमें सेकलुर कहने वाले कांग्रेस के शीर्ष नेता भी शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि आज की सांप्रदायिक राजनीति उग्र हिंदुत्व की वकालत करती है, जबकि इन्हें हिंदू धर्म और उसकी मान्यताओं से कोई मतलब नहीं है। उग्र हिंदुत्व एक राजनैतिक विचारधारा है जो पुनः शोषण और असमानता पर आधारित व्यवस्था कायम करना चाहती है। ये विचारधारा अल्पसंख्यकों के साथ साथ दलितों को भी अपना दुश्मन मानती है। इसी वजह से ये लोग डा भीमराव आंबेडकर के संविधान पर भी हमला करती है। उन्होंने कहा कि अगर देश और लोकतंत्र को बचाना है तो इन सांप्रदायिक और देश विरोधी ताकतों को हराना होगा। प्रशिक्षण शिविर के दूसरे सत्र को राज्य कमेटी सदस्य कामरेड रविशंकर मिश्र ने संबोधित किया। प्रशिक्षण शिविर में वीना गुप्ता, राजीव शांत, सुमन सिंह, वंदना राय, माया देवी, के के चतुर्वेदी, कौशलेंद्र पांडेय, अमित शुक्ला, आशीष सिंह, योगेंद्र वर्मा, कृष्ण कुमार मौर्य, विश्राम सिंह, अशोक कुमार, श्यामलाल शर्मा, कमलाकांत, जेबी यादव सहित लखनऊ, बरेली, इटावा, अयोध्या, जालौन, बहराइच, संतकबीरनगर, कानपुर, गोंडा, बस्ती आदि जिलों के साथी उपस्थित रहे।

--------------------------------------------------------------------------------------------------- https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be