भारत में कहां पर-कौन सा है मशहूर खाना, इस फिल्म अभिनेता ने शुरू किया बताना
नई दिल्ली। भारतीय भोजन या व्यंजन अपने भीतर देश के सभी क्षेत्रों, राज्यों की अनूठी पहचान को समेटे हुए है। जैसे भारत में हर चीज में विविधता है, भारतीय भोजन भी उसी तरह तमाम तरह का है। पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण भारत का खाना एक-दूसरे से बहुत अलग है। इसकी पहचान ना केवल हमारे व्यक्तित्व बल्कि खुशी जैसे दोनों चीजों को परिभाषित करती है। भारत में हर जिले, शहर और राज्य की भोजन में अपनी विशेषता और विविधता है।
इसे लेकर ही प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता आशीष विद्यार्थी तमाम राज्यों में भारतीय व्यंजनों को ढूंढ़ रहे हैं और अपने प्रशंसकों, फॉलोअर्स के साथ शेयर कर रहे हैं, और निश्चित रूप से यह सभी को सफर करने और सभी को नए खाने को आजमाने के लिए प्रेरित करते हैं। आशीष विद्यार्थी भारत के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच कू ऐप पर कुछ वीडियो पोस्ट कर रहे हैं।