Saturday, February 21, 2026
Latest:
देशराज्य

मंडला में दो पहिया वाहन के शोरुम में आग लगने से कई वाहन जलकर खाक

मंडला: मध्यप्रदेश के मंडला शहर में स्थित एक दो पहिया वाहन के शोरुम में भीषण आग लगने से टायर और कई वाहन जलकर खाक हो गये। दमकल विभाग के सूत्रों के अनुसार शहर के कटरा स्थित दो पहिया वाहन के शोरुम में कल देररात आग लगने से अनेक दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गये। साथ ही वाहनों के कई टायर जलकर नष्ट हो गये।

बताया गया कि रात में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने शोरुम में धुआं निकलता देख, शोरुम संचालक को फोन पर जानकारी दी। इस बीच बम्हनी और नैनपुर से फायर ब्रिगेट की गाड़िया बुलाकर आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट के चलते यह घटना घटित होने को बताया गया है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------