उत्तर प्रदेश

मीडिया कर्मियों के लिए निशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प का आयेजन


खबरों के पीछे भागते मीडिया कर्मियों की भागम भाग दौड़ती जिंदगी में इतना वक्त भी नहीं मिलता कि अपने स्वास्थ्य का परीक्षण निरीक्षण करा सकें क्योंकि समाज के प्रति अपने दायित्वों को निर्वहन में खुद को समर्पित करता मीडिया कर्मी समाज और शासन प्रशासन को आईना दिखाने की धुन में ऐसा रम जाता है कि अपने स्वास्थ्य से बेखबर होकर सिर्फ खबरों के पीछे भागता रहता है।

एक तरफ खबरों की हकीकत तक पहुंचने की आजमाइश तो दूसरी तरफ संस्थान के प्रबंधक के सामने कुछ कर गुजरने की चाहत इन सब के बीच जरूरी है शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना जिससे शारीरिक रूप से चुस्त, दुरुस्त होकर कार्य संपादित किया जा सके। जो मीडिया कर्मी समाज के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं उनसे उनके लिए इस समर्पण की भावना को लेकर ऑल इंडिया न्यूजपेपर एसोसिएशन, आईना द्वारा न्यूज़ इंडिया, तिजारत, दिव्या संदेश, एक संदेश, यूनाइटेड भारत, आज की खबर मीडिया संस्थानों के साथ हेल्थ कैंप का आयोजन दिनांक 10.7.2024 को प्रातः 10:30 बजे से एचडीएल 31 सेक्टर एल, अलीगंज लखनऊ में किया जा रहा है जिसमें मीडिया क्षेत्र में कार्यरत सभी कर्मियों से निवेदन है कि आप सभी अपने-अपने स्वास्थ्य का परीक्षण निरीक्षण जरूर कराए।

हेल्थ चेकअप कैंप में आप सबकी उपस्थित समाजहित, परिवारहित में अति आवश्यक है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be