मुंबई में होगा केके का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री बनर्जी ने सिंगर को दी श्रद्धांजलि…

कोलकाता: प्रसिद्ध गायक केके का मंगलवार देर रात निधन हो गया । उनकी मौत की खबर से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई। उनका अचानक इस तरह से दुनिया को अलविदा कह देना उनके फैंस के लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। परफॉर्मेंस के बाद केके की तबीयत बिगड़ी और हॉस्पिटल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केके की अचानक मौत से फैंस समेत मनोरंजन जगत के सितारे और म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग गहरे सदमे में हैं।

वहीं सिंगर का परिवार कोलकता पहुंच चुका है। केके यानि कृष्णकुमार कुन्नथ का कल मुंबई में 2 जून को अंतिम संस्कार किया जाएगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऐलान के बाद सिंगर को गन सैल्यूट दिया गया। केके के पार्थिव शरीर को रबींद्र सदन में गन सैल्यूट दिया गया, जहां सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद थीं।

बता दें, केके का पार्थ‍िव शरीर 5:45 बजे की फ्लाइट से मुंबई ले जाया जाएगा। मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट में सिंगर केके का अंतिम संस्कार होगा। आज शाम केके का पार्थिव शरीर कोलकाता से मुंबई के लिए रवाना होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता से 5:45 बजे की फ्लाइट बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि केके का पार्थिव शरीर करीब 9 बजे मुंबई पहुंच जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper