Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

युवाओं को नौकरी नहीं, ई-रिक्शा चलाने की सलाह पर सपा का विरोध! गोण्डा में रोडवेज से अंबेडकर चौराहे तक रिक्शा चलाकर जताई नाराजगी

गोण्डा: उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक की ओर से युवाओं को नौकरी के पीछे न पड़ने और ई-रिक्शा या टैक्सी चलाकर रोजगार करने की सलाह दिए जाने के विरोध में समाजवादी साथियों ने गोण्डा में सांकेतिक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज से अंबेडकर चौराहे तक स्वयं रिक्शा चलाकर और सवारियों को बैठाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

रिक्शा चलाकर जताया विरोध

प्रदर्शन में देवेंद्र प्रताप यादव (दीपू प्रधान), जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड गोण्डा, लालचंद गौतम, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी, मोहम्मद अफजल खान, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, सिद्धार्थ सिंह गोण्डा, जिलाध्यक्ष छात्र सभा और आसिफ परवेज, रवि यादव समेत अन्य समाजवादी साथी शामिल रहे।

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर की मांग

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवा नौकरी और रोजगार की मांग कर रहे हैं, जबकि उन्हें ई-रिक्शा चलाने की सलाह दी जा रही है। उनका कहना है कि ई-रिक्शा चलाना कोई छोटा काम नहीं है और हर मेहनत का सम्मान होना चाहिए, लेकिन सरकार की जिम्मेदारी है कि युवाओं की शिक्षा और योग्यता के अनुरूप रोजगार, उद्योग और अवसर भी उपलब्ध कराए।

-------------------------------------------------------------------------------------------

सरकार की नीतियों पर सवाल

समाजवादी साथियों ने रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवाओं को रोजगार और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के बजाय उन्हें सलाह दी जा रही है। इसी के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन कर अपनी बात रखी गई।

इस दौरान कई समाजवादी साथी मौजूद रहे।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------