यूपी के मौसम में बदलाव, सुबह में ठंड, दिन में तेज धूप से गर्मी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सुबह के समय में हल्की ठंड का अहसास होता दिख रहा है। मानसून की वापसी के बाद आसमान से बदल गायब हैं। इसने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। बदलते मौसम में दिन में कड़ी धूप के कारण उमस जैसी स्थिति बनती है। लोगों को कड़ी धूप के कारण बाहर पसीना निकालने जैसी गर्मी का अहसास होता है। वहीं, रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

तापमान नीचे गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में दिन में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है। आने वाले दिनों में आसमान में बादलों का असर दिख सकता है। इस कारण ओस के गिरने पर प्रभाव पड़ेगा। इससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। हालांकि, अभी बारिश जैसी संभावना कहीं नहीं दिख रही है।

राजधानी लखनऊ में ह्यूमिडिटी के असर के कारण लोगों को उमस जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। दिन में तेज धूप और हवाओं का प्रभाव कम होने के कारण लोगों को परेशानी होगी। हालांकि, शाम होते-होते मौसम के रुख में नरमी आएगी। शनिवार से शहर के आसमान पर हल्के बादल दिख सकते हैं।

नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी के तमाम इलाकों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। एक किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा लोगों को राहत देगी। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। वहीं, शाम में यह गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। इस इलाके में भी हल्के बादलों का असर दिख सकता है।

गोरखपुर, वाराणसी से लेकर पूर्वांचल के तमाम इलाकों में भी मौसम का रुख एक तरह का रहने का अनुमान है। यहां पर भी आसमान में बादलों की कोई आवाजाही नहीं देखे जाने का अनुमान है। आसमान साफ रहने से दिन में तेज धूप और रात में ओस के कारण मौसम में नरमी का अनुमान है। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper