राजधानी में एक और सगीन वारदात, शकी पति ने किया पत्नी का ये हाल

 


नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में महिला की हत्या से सनसनी का माहौल पैदा हो गया। महिला की गला दबाकर क़त्ल कर दिया गया। हत्या का इल्जाम उसके पति पर लगा है। महिला के 4 बच्चे हैं। पुलिस मामले की कार्रवाई करने में लगी हुई है। अब तक मिली ख़बरों का कहना है कि देर रात पुलिस को चांद बाग इलाके से सूचना मिली कि महिला बेहोशी की हालत में पड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक महिला की पहचान शबनम (35) पत्नी उम्मेद निवासी चांद बाग के रूप में की गई है। उम्मेद और शबनम किराए पर रहते हैं। उनकी शादी को सात वर्ष हो गए थे। उम्मेद बढ़ई का कार्य करता है। मंगलवार की देर रात दंपति का आपस में विवाद हो चूका है। इस दौरान आरोपी उम्मेद ने पत्नी का गला घोंट दिया, इसके वह बेहोश हो गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत बता दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, उम्मेद को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर है। इसको लेकर आए दिन विवाद हुआ करता था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper