Sunday, February 22, 2026
Latest:
Featured NewsTop Newsदेशराज्य

राजीव कुमार होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, 15 मई को संभालेंगे पदभार

नई दिल्ली: निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार को आज अगला मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। विधि मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार वह 15 मई को पदभार संभालेंगे। बता दें कि निवर्तमान सीईसी सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई को समाप्त हो रहा है। अधिसूचना सार्वजनिक करते हुए विधि मंत्री किरेन रीजीजू ने राजीव कुमार को शुभकामनाएं दीं। राजीव कुमार नीति आयोग के वाइस चेयरमैन रह चुके हैं। अप्रैल में ही उन्होंने वाइस चेयरमैन के पद से इस्तीफा दिया था।

राजीव कुमार नीति आयोग के दूसरे उपाध्यक्ष थे। 2014 में पहली बार सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने योजना आयोग का नाम बदलकर नीति आयोग किया था। तब अरविंद पनगढ़िया नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष बनाए गए थे। राजीव कुमार सितंबर 2017 से सरकार के थिंक टैंक के वीसी हैं। इसके अलावा वह गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स, पुणे के चांसलर और गिरी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज, लखनऊ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष के रूप में भी काम करते हैं।

वह 2004-2006 तक भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के मुख्य अर्थशास्त्री और 2011-2013 के दौरान फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के महासचिव का कार्यभार भी संभाल चुके हैं। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक के केंद्रीय बोर्ड में दो कार्यकाल और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के केंद्रीय बोर्ड में काम किया है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------