रालोद ने की पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है। रालोद के राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने कहा कि श्रीवास्तव ने कहा कि चौधरी साहब लोकतंत्र और मूल्य आधारित राजनीति के सच्चे प्रहरी थे। वह देश के स्वतंत्रता सेनानी, किसानों और मजदूरों की आवाज होने के साथ ही खुशहाल किसान व शानदार भारत के पक्षधर थे। ऐसे जननेता को देश का सर्वोच्च सम्मान मिलना ही चाहिए।

रालोद के राष्ट्रीय सचिव विजय श्री वास्तव ने भारत सरकार से किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हुए आज जारी अपने बयान में कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों व मजदूरों का प्रतिनिधित्व करते थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए हुए देश के प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने किसानों के हित में कई अहम फैंसले लिए। ऐसे व्यक्तित्व को भारत रत्न देना गरीबों, किसानों और खेतिहर मजदूरों का सम्मान देना है।

उल्लेखनीय है कि आज भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और अयोध्या आंदोलन का नेतृत्व करने वाले लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की गयी। इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा की गयी थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper