Sunday, February 22, 2026
Latest:
Featured NewsTop Newsदेशराज्य

राष्ट्रपति मुर्मू ने वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण से किया सम्मानित, जानें और किसे मिला पुरस्कार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति भवन में पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। इसके अलावा राष्ट्रपति ने सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया है।

अभिनेता मिथुन और गायिका उषा उथुप को पद्म भूषण
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, पूर्व राज्यपाल राम नाइक और गायिका उषा उथुप को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चिकित्सा के क्षेत्र में मनोहर कृष्ण डोले को पद्मश्री से सम्मानित किया है।

रोहन बोपन्ना और सतेंद्र सिंह लोहिया भी सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल के क्षेत्र में टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को पद्मश्री से सम्मानित किया। इसके अलावा विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में राम चेत चौधरी, खेल के क्षेत्र में पैरा-तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया और लोक नर्तक नारायणन ई.पी. को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------